ePaper

Jharkhand Assembly Election 2024: खूब चला दलबदल खेल, हर पार्टी ने दी प्राथमिकता, जानिए इस बार कौन कहां गया

Updated at : 29 Oct 2024 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

झामुमो हो या भाजपा, दल-बदल कर आने वाले लोगों को टिकट देने में दोनों पार्टियों ने प्राथमिकता दिखायी है. अब तक 26 से अधिक लोग दल-बदल कर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Assembly Election 2024, रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में दलबदलुओं की खूब चली है. जिस पार्टी में कस्मे खाते थे. निष्ठा की दुहाई देते थे, उसी पार्टी को छोड़ कर टिकट पाने के लिए दूसरे दलों का दामन थामा. दूसरे दलों ने भी उन्हें हाथों-हाथ लिया. न केवल पार्टी की सदस्यता दिलायी, बल्कि इनाम स्वरूप टिकट भी दिया. झामुमो हो या भाजपा, दल-बदल कर आने वाले लोगों को टिकट देने में दोनों पार्टियों ने प्राथमिकता दिखायी है. अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार 26 से अधिक लोग दल-बदल कर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं.

JMM में सात और BJP में आठ दलबदलुओं को मिला टिकट

राज्य के प्रमुख दल भाजपा, झामुमो और कांग्रेस ने दल-बदल कर आने वालों को प्राथमिकता दी है. भाजपा ने झामुमो से आये चंपाई सोरेन और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन को टिकट दिया. लोबिन हेंब्रम और सीता सोरेन को भी टिकट दिया. सीता सोरेन को दुमका लोकसभा में भी भाजपा ने टिकट दिया था, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी थी. इस बार उन्हें जामताड़ा विधानसभा से टिकट दिया गया है. गीता कोड़ा भी सिंहभूम से सांसद थीं. पर वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में वह भाजपा में शामिल हो गयी और लोकसभा का टिकट लिया, पर सफल नहीं हो सकी. पार्टी ने उन्हें जगन्नाथपुर विधानसभा का टिकट दिया है.

दूसरी ओर कांग्रेस से डॉ मंजू देवी को जमुवा से टिकट दिया, तो नाराज होकर जमुवा से भाजपा के विधायक केदार हाजरा झामुमो में चले गये और झामुमो ने उन्हें टिकट दे दिया है. गठबंधन के ही सहयोगी दल आजसू में रहे रौशन लाल चौधरी को भाजपा ने पार्टी में शामिल करा कर बड़कागांव से टिकट दे दिया है. वहीं झामुमो ने कभी हेमंत सोरेन को हराने वाली लुईस मरांडी को पार्टी में शामिल कराकर जामा से टिकट दिया है. सरायकेला में झामुमो के प्रतिद्वंद्वी रहे भाजपा के गणेश महली को भी झामुमो मे लाकर टिकट दिया गया है. उमाकांत रजक आजसू के उपाध्यक्ष थे. पर गठबंधन में चंदनकियारी सीट भाजपा को जाने से नाराज होकर वह झामुमो में शामिल हो गये और चुनावी दंगल में खड़े हैं.

सपा बना कई लोगों का ठौर

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी उन लोगों का ठौर बना हुआ है, जिन्हें अपने दलों में टिकट नहीं मिल रहा है. गढ़वा से गिरिनाथ सिंह राजद छोड़कर सपा से चुनाव लड़ रहे हैं. सपा ने अबतक 12 प्रत्याशियों की घोषणा की है.

दल बदल कर आने वालों को मिला टिकट

झामुमो ने जिसे टिकट दिया

नामसीटकहां थे
लुईस मरांडीजामाभाजपा
गणेश महलीसरायकेलाभाजपा
एमटी राजाराजमहलआजसू
उदय शंकर सिंहसारठराजद
उमाकांत रजकचंदनकियारीआजसू
केदार हाजरा जमुवाभाजपा
अनंत प्रताप देवभवनाथपुरभाजपा

भाजपा ने जिसे टिकट दिया

नामसीटकहां थे
लोबिन हेंब्रमबोरियोझामुमो
सीता सोरेनजामताड़ाझामुमो
रौशन लाल चौधरीबड़कागांवआजसू
डॉ मंजू देवीजमुवाकांग्रेस
बाबूलाल सोरेनघाटशिलाझामुमो
चंपाई सोरेनसरायकेलाझामुमो
गीता कोड़ाजगन्नाथपुरकांग्रेस
कमलेश कुमार सिंहहुसैनाबादएनसीपी

कांग्रेस ने जिसे टिकट दिया

नामसीटकहां थे
लाल सूरजपांकीभाजपा
राधाकृष्ण किशोरछतरपुरराजद

आजसू ने जिसे टिकट दिया

नामसीटकहां थे
इजराइल अंसारीपाकुड़कांग्रेस
दिनेश चंद्र बोईपाईमनोहरपुरकांग्रेस

सपा ने जिसे टिकट दिया

नामसीटकहां थे
गिरिनाथ सिंहगढ़वाराजद
ममता भुईयांछतरपुरराजद
उमाशंकर अकेलाबरहीकांग्रेस
अंजू देवीविश्रामपुरबसपा
रघुपाल सिंहमनिकाराजद
कमलेश यादवहुसैनाबादराजद

बसपा ने जिसे टिकट दिया

नामकहां थेसीट
कुशवाहा शिवपूजन मेहताआजसूहुसैनाबाद

Read Also : Jharkhand Election 2024: सीईओ के रवि कुमार बोले, डुमरी मामले में चुनाव आयोग को भेजी गयी आयुक्त की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sunil Choudhary

लेखक के बारे में

By Sunil Choudhary

25 वर्षों से पत्रकारिता कर रहा हूँ.हार्ड न्यूज़ से राजनीतिक खबर करता रहा हूँ.वर्तमान में मुख्यमंत्री, पावर,इंडस्ट्रीज, माइंस संबंधित मामलों पर रिपोर्ट करता हूँ. बीबीसी,पैनोस और झारखंड सरकार से फेलोशिप ले चुका हूँ।कई बार अवार्ड ले चुका हूँ.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola