झारखंड आंदोलनकारी लक्ष्मी नारायण मुंडा का शहादत दिवस मना
Author Vishnu giri
Updated:
विज्ञापन

झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ आंदोलनकारी और आजसू पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया.
विज्ञापन
सिल्ली.
सिल्ली स्थित आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय में बुधवार को झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ आंदोलनकारी और आजसू पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया. श्रद्धांजलि सभा में आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो, केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, केंद्रीय सचिव सुशील महतो, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक समेत जिला व प्रखंड स्तरीय पदधारियों, कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये. ज्ञात हो कि प्रखंड के दोवाड़ु निवासी लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा को 29 अप्रैल 2007 को नक्सलियों ने घात लगाकर घर के समीप से अगवा कर हत्या कर दी थी. श्री महतो ने कहा लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा इलाके में आजसू के मजबूत स्तंभ थे. आंदोलनकारी व आजसू पार्टी एक निडर व निर्भीक सिपाही थे. उन्होंने पार्टी की मजबूती देने व अन्याय के खिलाफ लड़ने में अपना जीवन खपा दिया. मौके पर जयपाल सिंह, जितेंद्र बड़ाइक, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, लक्ष्मन महतो, मुखिया कन्हैया दोहरा, डबलू महली, महेश्वर हजाम, अजगुत मुंडा, प्रेमचंद हजाम, नगेन सिंह मुंडा, अभिमन्यु दोहरा, शिवशंकर प्रसाद, शशि सोनार, धनीराम महतो, रिंकू महतो, अभिराम महतो व कार्यकर्ता उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










