ePaper

झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ IAS में प्रोन्नत अफसरों को करेगा सम्मानित, रिटायर्ड अधिकारियों को देगा विदाई

Updated at : 11 Feb 2024 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ IAS में प्रोन्नत अफसरों को करेगा सम्मानित, रिटायर्ड अधिकारियों को देगा विदाई

झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को विभिन्न खेलकूद की गतिविधियों एवं कला-साहित्य जैसी सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ अपने स्तर से जरूरी पहल करेगा.

विज्ञापन

रांची: झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ (झासा) की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को संघ भवन में हुई. झासा की अध्यक्ष रंजीता हेंब्रम ने इसकी अध्यक्षता की. इस दौरान झारखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई समसामयिक विषयों पर विमर्श हुआ. इसमें राज्य सेवा से आईएएस में प्रोन्नत अधिकारियों को सम्मानित करने, सेवानिवृत अधिकारियों को विदाई देने एवं खेलकूद व कला-संस्कृति से अधिकारियों को जोड़ने की पहल करने का निर्णय लिया गया. बैठक में महासचिव राहुल कुमार, संयुक्त सचिव मीना, कोषाध्यक्ष राम नारायण सिंह, मीडिया प्रभारी संजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार पांडे ने भी अपने विचार रखे.

राज्य सेवा से आईएएस में प्रोन्नत अफसरों को किया जाएगा सम्मानित

झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की आज की कार्यकारिणी बैठक में निर्णय लिया गया कि हाल ही में जिन सदस्यों को झारखंड प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रोन्नति मिली है, उन सभी के लिए संघ की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा. उसी दिन झासा के उन अधिकारियों का विदाई सह सम्मान समारोह भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जो पिछले 1 साल के दौरान झारखंड प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत हुए हैं.

Also Read: संताली बिटिया रंजीता हेंब्रम कैसे बनीं अफसरों की लीडर, मां से मिले किस मंत्र से भर रहीं सफलता की उड़ान ?

जिलों की इकाइयों से नियमित बैठक करने की अपील

झासा की अध्यक्ष रंजीता हेंब्रम ने झासा की जिला इकाइयों से अपील की है कि वे निर्धारित अंतराल पर जिलों में झासा की बैठक जरूर करते रहें. इससे न केवल अधिकारियों में आपसी मेलजोल बढ़ेगा, बल्कि जिले में प्रशासनिक समन्वय भी बेहतर होगा.

Also Read: झारखंड प्रशासनिक सेवा बनेगी प्रीमियर सेवा, सीधे एसडीओ बनेंगे अफसर

खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा

झारखंड प्रशासनिक सेवा राज्य की अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा है. अत्यधिक कार्य बोझ एवं उत्तरदायित्व के चलते अधिकारियों की दैनिक व्यस्तता स्वाभाविक है. इसके बावजूद झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को विभिन्न खेलकूद की गतिविधियों एवं कला-साहित्य जैसी सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए संघ अपने स्तर से जरूरी पहल करेगा.

इन विषयों पर भी हुई चर्चा

सदस्यों की सदस्यता नवीनीकरण, संघ भवन के लिए जमीन, समय से प्रोन्नति, प्रीमियर सेवा आदि पर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई. प्रीमियम सेवा के प्रस्ताव पर गठित समिति की बैठक करवाने, विभिन्न कोटियों के रिक्त पड़े हुए प्रशासनिक पदों के विरुद्ध समयबद्ध प्रोन्नति के लिए संघ के स्तर से पहल करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola