जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दो प्रस्ताव पारित, खीरू महतो बोले-झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 13 Jul 2024 4:59 PM
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में खीरू महतो समेत अन्य
जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को रांची में हुई. इसमें दो प्रस्ताव पारित किए गए. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में समय कम है. कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं.
रांची: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जदयू झारखंड में विधानसभा का चुनाव लड़ने को लेकर बेहद गंभीर है. चुनाव एनडीए के तहत लड़ा जाएगा. एक-दो दिनों के अंदर राष्ट्रीय नेतृत्व को सीट की सूची दे दी जाएगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव में समय कम है. सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय होकर मतदाताओं को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करें. जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को रांची के सहजानंद चौक स्थित स्थानीय बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई. इसमें दो प्रस्ताव पारित किए गए.
विधानसभा चुनाव में समन्वय को लेकर खीरू महतो अधिकृत
झारखंड जदयू अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता की और संचालन प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने किया. इसमें दो प्रस्ताव पारित किए गए. दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा सांसद संजय झा को जदयू का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का झारखंड जदयू ने स्वागत किया और आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन, सीटों के चयन, झारखंड में एनडीए गठबंधन एवं जदयू के शीर्ष नेताओं से वार्ता करने और समन्वय स्थापित कर चुनावों को संपन्न करने के लिए प्रदेश कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो को अधिकृत किया.
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में ये थे उपस्थित
पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक कामेश्वर दास, डॉ आफताब जमिल, मधुकर सिंह, भगवान सिंह, सागर कुमार, निर्मल सिंह, संजय सिंह, आशा शर्मा, संतोष सोनी, त्रिवेणी वर्मा, पिंटू सिंह, अखिलेश राय, दीप नारायण सिंह, रामस्वरूप यादव, वीरेंद्र पासवान, प्रदीप महतो, अर्जुन मेहता, कुलेश्वर महतो, सरयू गोप, राजनारायण पटेल, जश्वन्त सिन्हा, बेनी माधव झा, जगदीश महतो, रमाकान्त मण्डल, बिनोद राणा, लालचन महतो, कौशल कुमार, रामजी प्रसाद व अन्य प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










