ePaper

जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने की एनडीए को समर्थन की घोषणा, कार्यकर्ताओं से बोले, 400 पार का लक्ष्य करें साकार

Updated at : 29 Apr 2024 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो समेत अन्य

जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो समेत अन्य

जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने सोमवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में एनडीए को समर्थन देने की घोषणा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अबकी बार 400 पार का लक्ष्य साकार करने में जुट जाएं.

विज्ञापन

रांची: जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सोमवार को रांची प्रेस क्लब में हुई. इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशी के साथ समन्वय स्थापित कर चुनाव में सहयोग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को साकार करना है और फिर से देश में मज़बूत सरकार लानी है. इस मौके पर मंच का संचालन भगवान सिंह ने किया. बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष/नगर अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष शामिल हुए.

बैठक से पहले संजय सेठ ने खीरू महतो से लिया आशीर्वाद
बैठक से पहले रांची के बीजेपी प्रत्याशी व सांसद संजय सेठ ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो से उनके निवास पर मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने दो मई को अपने नामांकन में शामिल होने का आग्रह किया. इस दौरान पार्टी के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार, भाजपा नेता संजीव साहू भी उपस्थित रहे. खीरू महतो ने संजय सेठ को शुभकामनाएं दीं और जीत की अग्रिम बधाई दी.

जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में ये हुए शामिल
जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जदयू नेता डॉ आफताब जमिल, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, सुशील सिंह, सागर कुमार, निर्मल सिंह, रेणु गोपीनाथ, शैलेंद्र महतो, पिंटू सिंह, राजू महतो, दुष्यंत पटेल, अर्जुन मेहता, सरयू गोप, आशा शर्मा, बिगा मिंज, कौशल कुमार, उदय सिंह, नागमणी सिन्हा, संजय ठाकुर, अखिलेश राय, उपेंद्र सिंह, दीप नारायण सिंह, रामाशीष डांगी, प्रदीप महतो, तेतरा महतो, रामजी प्रसाद एवं अन्य शामिल हुए.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola