ePaper

जयपाल सिंह मुंडा की जयंती आज, सौ झारखंड आंदोलनकारी होंगे सम्मानित, रांची व खूंटी में कई कार्यक्रमों का आयोजन

Updated at : 03 Jan 2024 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
जयपाल सिंह मुंडा की जयंती आज, सौ झारखंड आंदोलनकारी होंगे सम्मानित, रांची व खूंटी में कई कार्यक्रमों का आयोजन

जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर तीन जनवरी को सौ झारखंड आंदोलनकारियों को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम (कचहरी रोड) में सम्मानित किया जायेगा. यह कार्यक्रम दिन के 12 बजे शुरू होगा. इससे पूर्व अलबर्ट एक्का चौक से स्टेडियम तक सांस्कृतिक टोली के साथ जुलूस निकाला जायेगा.

विज्ञापन

रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा द्वारा मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती (तीन जनवरी 2024) को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाया जायेगा. तीन जनवरी को सौ झारखंड आंदोलनकारियों को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम (कचहरी रोड) में सम्मानित किया जायेगा. यह कार्यक्रम दिन के 12 बजे शुरू होगा. इससे पूर्व अलबर्ट एक्का चौक से स्टेडियम तक सांस्कृतिक टोली के साथ जुलूस निकाला जायेगा. वहां जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला जायेगा. पद्मश्री मुकुंद नायक और लोक गायिका सीमा देवी की अगुवाई में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. यह जानकारी मोर्चा के संस्थापक सह प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने दी. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सरकार से तीन जनवरी को राजकीय झारखंड आंदोलनकारी दिवस घोषित करने की मांग की जायेगी. यह कार्यक्रम नॉर्थ ईस्ट के असम में भी भव्यता के साथ होगा.

जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता आज से

केंद्रीय सरना समिति द्वारा मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जंयती के उपलक्ष्य में तीन से पांच जनवरी तक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. यह प्रतियोगता तीन जनवरी की सुबह नौ शुरू होगी. बतौर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी उपस्थित रहेंगे. यह जानकारी केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने दी. उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए केंद्रीय सरना समिति के मुख्य पाहन, अशोक उरांव, जगरनाथ तिर्की, शिवधन मुंडा, लक्ष्मण मुंडा, विश्वास उरांव, डब्लू उरांव, सुरेंद्र लिंडा, मुकेश मुंडा, सूरज टोप्पो, मोहन तिर्की, मुन्ना हेमरोम, विशाल मुंडा, महावीर उरांव, मंगल मिंज, सरोज नाथ महतो लगातार सक्रिय हैं.

Also Read: झारखंड: जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा देंगे खूंटी को सौगात, कितना बदला टकरा गांव?

मुंडा सभा का कार्यक्रम आज

मुंडा सभा रांची द्वारा तीन जनवरी की सुबह नौ बजे कचहरी रोड स्थित मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम किया जायेगा. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन और विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर डाॅ आशा लकड़ा को आमंत्रित किया गया है. साथ ही मुंडा समाज के बुद्धिजीवी, सभी समाज के खेल प्रेमियों को भी आमंत्रित किया गया है. यह जानकारी महासचिव बिलकन डांग ने दी.

Also Read: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के गांडेय सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों को किया खारिज, कही ये बात

टकरा में जयपाल सिंह की स्मृति में पत्थर लगायेंगे

मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 121वीं वर्षगांठ पर उनकी स्मृति में समाधि स्थल पर पत्थर लगाया जायेगा. यह जानकारी जयपाल सिंह के पुत्र जयंत जयपाल सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर टकरा को बसाने वाले जयराम पाहन के चार पुत्रों की समाधि भी बनायी जायेगी. वहां सुबह 10 बजे पूजा शुरू होगी.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, कब से हैं बारिश के आसार?

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola