मंत्री जगरनाथ महतो को याद कर भावुक हुई केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कहा- हर बात को रखते थे बेबाकी से

Published by : Sameer Oraon Updated At : 07 Apr 2023 10:45 AM

विज्ञापन

मीडिया से बात करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बहुत लंबे समय तक उनके साथ काम करने का अवसर मिला. और वो हर छोटी छोटी से चर्चाएं जो झारखंड के हित में हो वो बेबाकी से रखते थे.

विज्ञापन

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर आज सुबह रांची लाया गया. सीएम हेमंत सोरेन ने खुद उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया. इसके बाद तिरंगे से लपेट कर उनके शरीर को विधानसभा लाया गया. जहां झारखंड के तमाम नेताओं ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी उनके अंतिम दर्शन के लिए शामिल थी.

झारखंड विधानसभा से निकलने के बाद वो उन्हें याद करती हुई भावुक हो गयी. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत लंबे समय तक उनके साथ काम करने का अवसर मिला. और वो हर छोटी छोटी से चर्चाएं जो झारखंड के हित में हो वो बेबाकी से रखते थे. विधानसभा के शून्यकाल के दौरान वो सबसे पहले सदन में पहुंचते थे. विधानसभा सत्र के बाहर भी वो अपनी बातों को बेहद बेबाकी से रखते थे, चाहे वो सरकार की बात हो या विपक्ष की.

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान गिरिडीह में उनके साथ शामिल एक बैठक का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जगरनाथ महतो के साथ एक बार मैं गिरिडीह में किसी बैठक में शामिल होने आयी थी. बैठक दौरान ही जगरनाथ महतो जी को जब लगा कि अधिकारी ठीक ढंग से तैयारी करके नहीं आयें हैं तो उन्होंने साफ लहजों में मुझसे कहा कि इस तरह की बैठक करने का कोई मतलब नहीं है, इसलिए इस बैठक को कैंसल किया जाये. वो सरकार में है या विपक्ष में इससे उनको फर्क नहीं पड़ता था. जो सही चीज रहती थी वो उन्हें बोलते थे.

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने भी दी श्रद्धांजलि

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका राज्य के लिए बहुत बड़ी क्षति है. उनका कार्य करने का तरीका था वो सबके लिए मिसाल है. साथ ही मंत्री आलमगीर आलम ने भी कहा कि वो उसी काम को लेकर आश्वस्त करते थे जो उन्हें लगता था कि वो उन्हें कर लेंगे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola