ePaper

JAC मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट अप्रैल में इस तारीख तक आएगा, मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में

Updated at : 31 Mar 2024 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड एकेडमिक काउंसिल

झारखंड एकेडमिक काउंसिल

इंटर कला में कुछ विषयों में शिक्षकों की कमी के कारण मूल्यांकन पूरा नहीं हो सका है. राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, मानवशास्त्र, गृहविज्ञान, भूगर्भ विज्ञान विषय की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन नहीं हो सका है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में इस वर्ष मैट्रिक व इंटर का रिजल्ट अप्रैल में ही जारी होगा. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. मैट्रिक का रिजल्ट 15 से 20 अप्रैल तक व इंटर साइंस व काॅमर्स का रिजल्ट 30 अप्रैल तक जारी कर दिया जायेगा. उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन का कार्य अंतिम चरण में है. इंटर आर्टस को छोड़कर मैट्रिक व इंटर साइंस व कॉमर्स की कॉपियों का मूल्यांकन अप्रैल प्रथम सप्ताह में समाप्त हो जायेगा.

इंटर कला में कुछ विषयों में शिक्षकों की कमी के कारण मूल्यांकन पूरा नहीं हो सका है. राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, मानवशास्त्र, गृहविज्ञान, भूगर्भ विज्ञान विषय की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन नहीं हो सका है. राज्य के प्लस टू विद्यालयों में इन विषयों के शिक्षकों के पद सृजित नहीं है. जबकि विद्यालयों में इन विषयों की पढ़ाई होती है. अब इन विषयों की उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन के लिए डिग्री कॉलेज के शिक्षकों का सहयोग लेने पर विचार किया जा रहा है. इस कारण इंटर कला संकाय का रिजल्ट साइंस व कॉमर्स के बाद जारी किया जायेगा. इंटर कला संकाय का रिजल्ट मई के प्रथम सप्ताह में जारी होने की संभावना है.

Also Read: एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड का तीसरा दीक्षांत समारोह आयोजित

अब तक 15 मई के बाद जारी होता था रिजल्ट

राज्य में अब तक मैट्रिक व इंटर साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट सामान्यतया 15 मई के बाद व इंटर कला का रिजल्ट जून के प्रथम सप्ताह में जारी किया जाता था. पिछले वर्ष भी मैट्रिक, इंटर साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट 23 मई को जारी किया गया था.

परीक्षा में शामिल हुए थे 7.50 लाख परीक्षार्थी

मैट्रिक, व इंटर की परीक्षा में इस वर्ष लगभग 7.50 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. मैट्रिक की परीक्षा में 4.20 लाख व इंटर में 3.30 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षा छह से 26 फरवरी तक हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola