ePaper

झारखंड में मैट्रिक-इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 26 जुलाई तक होगी संपन्न, जैक ने जारी किया दिशा निर्देश

Updated at : 21 Jul 2021 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में मैट्रिक-इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 26 जुलाई तक होगी संपन्न, जैक ने जारी किया दिशा निर्देश

स्कूल-कॉलेज 23 से 26 जुलाई तक प्रायोगिक परीक्षा का अंक ऑनलाइन जैक की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in पर अपलोड कर सकते हैं. इस संबंध में दिशा निर्देश जैक की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

JAC Board Practical Exam Date 2021 रांची : मैट्रिक-इंटर की प्रायोगिक परीक्षा लेने की अनुमति सरकार ने दे दी है. इसे लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को पत्र भेजा था. जैक ने परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं. वैसे परीक्षार्थी, जिनकी प्रायोगिक परीक्षा नहीं हो पायी थी, उनकी परीक्षा 26 जुलाई तक लेने के लिए कहा गया है.

स्कूल-कॉलेज 23 से 26 जुलाई तक प्रायोगिक परीक्षा का अंक ऑनलाइन जैक की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in पर अपलोड कर सकते हैं. इस संबंध में दिशा निर्देश जैक की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

कोविड-19 से बचाव के नियमों का होगा पालन : कोविड 19 से बचाव को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने जो दिशा निर्देश दिये हैं, उसका अनुपालन करते हुए परीक्षा आयोजित करने का निर्देश है. स्कूल-कॉलेज को जैक को भेजे गये प्राप्तांक की लिस्ट की एक प्रति अपने पास रखने और एक लिस्ट संबंधित जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा करने को कहा गया है. अप्रैल में मैट्रिक-इंटर की प्रायोगिक परीक्षा शुरू हुई थी.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola