JAC Board Exam 2025: 21 लाख से अधिक बच्चों की तैयारियां हो रही हैं प्रभावित, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद है खाली

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :28 Jan 2025 9:50 AM
विज्ञापन
JAC Office Ranchi

JAC Office Ranchi

JAC Board Exam 2025: जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद 18 जनवरी के बाद से खाली है. इस वजह से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों में संशय की स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन

रांची, राणा प्रताप : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) में 18 जनवरी को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से उक्त दोनों पद खाली पड़े हैं. इस वजह से जैक द्वारा प्रस्तावित परीक्षाओं के आयोजन पर संशय खड़ा हो गया है. 8वीं से 12वीं तक होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में 21,84,248 बच्चों को शामिल होना है. परीक्षा के आयोजन पर संशय से इन बच्चों की परीक्षा की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं.

10वीं और 12वीं परीक्षा के आयोजन को लेकर ऊहापोह की स्थिति

अपरिहार्य कारण बताते हुए जैक ने 8वीं और नौवीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी है. अब 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा के आयोजन को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. मैट्रिक बोर्ड का एडमिट कार्ड 25 जनवरी से डाउनलोड होना था, जो सोमवार तक डाउनलोड नहीं हो सका. वहीं, 12वीं (इंटर) की वार्षिक परीक्षा के 28 जनवरी से एडमिट कार्ड डाउनलोड होना है.

झारखंड की सभी बड़ी खबरें यहां पढ़ें

परीक्षा की तिथि में हुआ बदलाव तो दूसरे परीक्षाओं की तिथि से बढ़ जाएगी टकराव की आशंका

आशंका है कि 12वीं का भी एडमिट कार्ट डाउनलोड नहीं हो पायेगा. बताया जाता है कि अगर प्रवेश पत्र निर्धारित समय में डाउनलोड नहीं होता है, तो परीक्षा संबंधी कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं और परीक्षा बाधित होने की संभावना बढ़ जाती है. प्रवेश पत्र का मिलान शिक्षण संस्थान अपने रिकॉर्ड से करते हैं कि किसी विद्यार्थी का प्रवेश पत्र छूटा तो नहीं है, किसी में त्रुटि तो नहीं है. इसका संधारण पंजी में किया जाता है और संबंधित छात्र-छात्राओं को दिया जाता है. इस पूरी प्रक्रिया में समय लगता है. सीबीएसइ, आइसीएससी की भी परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं. इंजीनियरिंग, मेडिकल सहित बहुत सी परीक्षाएं होनेवाली हैं. अगर परीक्षा तिथि में बदलाव होगा, तो अन्य परीक्षाओं की तिथि से टकराव होने की आशंका बढ़ जायेगी.

Also Read: Jharkhand Politics: सुदेश महतो पहुंचे धनबाद, हिलटॉप हिंसक झड़प और MP ऑफिस में आगजनी पर क्या बोले?

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola