Jharkhand Politics: सुदेश महतो पहुंचे धनबाद, हिलटॉप हिंसक झड़प और MP ऑफिस में आगजनी पर क्या बोले?
Jharkhand Politics: पत्रकारों से बातचीत करते आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो
Jharkhand Politics: आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो धनबाद पहुंचे. उन्होंने हिलटॉप आउटसोर्सिंग में हिंसक झड़प और सांसद के कार्यालय में हुई आगजनी पर कहा कि पूरे कोयलांचल की ऐसी ही स्थिति है.
Jharkhand Politics: धनबाद, सुमन सिंह-आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने हिलटॉप आउटसोर्सिंग में हिंसक झड़प और सांसद के कार्यालय में आगजनी मामले को लेकर कहा कि पूरे कोयलांचल की यही स्थिति है. जहां विरोध नहीं किया जाता, वहां वर्चस्व स्थापित कर लिया जाता है. जहां विरोध किया जाता है, वहां हिंसक झड़प होती है. इससे रैयतों में भय है. बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया के जीएम को लेकर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सदन में भी अपनी बात रखेंगे. इस घटना में आजसू सांसद पब्लिक के लिए खड़े दिखे, लेकिन दूसरे सांसद कहीं नहीं दिखे. वे सोमवार को धनबाद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
आपके शहर में
सुदेश महतो ने रैयतों और ग्रामीणों से ली जानकारी
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने सोमवार को धनबाद का दौरा किया. उन्होंने बाबुडीह स्थित हिलटॉप स्थल, रैयत गांव ब्राह्मणडीहा और सिनीडीह स्थित आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं, रैयतों और ग्रामीणों से पूरी घटना की जानकारी ली. मौके पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, देवशरण भगत समेत स्थानीय नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: गिरिडीह में अनियंत्रित हाईवा ने 4 बाईक और एक मालवाहक वाहन को मारी ठोकर, देखें LIVE Video
धनबाद में हुई थीं दो घटनाएं
धनबाद जिले के धर्माबांध ओपी क्षेत्र के हिलटॉप आउटसोर्सिंग में 9 जनवरी को हिंसक झड़प हुई थी और मधुबन थाना क्षेत्र में आजसू से गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के कार्यालय में आगजनी की घटना हुई थी.
ये भी पढ़ें: Road Accident In Dhanbad: धनबाद में तेज रफ्तार एसयूवी महिंद्रा ने वाहन को रौंदा, 75 साल के बुजुर्ग की मौत, एक घायल
ये भी पढ़ें: Road Accident In Giridih: गिरिडीह में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, चार साल के बच्चे समेत दो की ले ली जान
ये भी पढ़ें: सीबीआई के रांची जोन के ज्वाइंट डायरेक्टर राजीव रंजन और झारखंड के 12 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए