10वीं और 12वीं बोर्ड की 14 की परीक्षा स्थगित, जानें अब कब होगा इम्तिहान

14 फरवरी को होने वाली जैक बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित.
JAC Board Exam News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 14 फरवरी 2025 को होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा अब किस दिन होगी, जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट.
JAC Board Exam News: झारखंड में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की शुक्रवार (14 फरवरी 2025) को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने घोषणा की है कि राज्य सरकार द्वारा ‘शब-ए-बारात’ त्योहार के मौके पर अवकाश की घोषणा की वजह से 10वीं और 12वीं की शुक्रवार को होने वाली बोर्ड परीक्षा स्थगित की जाती है. जैक ने कहा कि अब 4 मार्च को ये परीक्षा आयोजित की जाएंगी.
7.84 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा के लिए हैं पंजीकृत
झारखंड में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं थीं. इस परीक्षा के लिए 7.84 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
14 फरवरी को होने वाली परीक्षाएं अब 4 मार्च को होंगी
शुक्रवार को 10वीं बोर्ड के लिए क्षेत्रीय भाषा- खड़िया, खोरठा, कुड़माली, नागपुरी और पंच परगनिया की परीक्षा होनी थी. वहीं, 12वीं कक्षा के लिए अनिवार्य सामान्य भाषा की परीक्षा होनी थी. जैक बोर्ड ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, ‘ये परीक्षाएं अब 4 मार्च को आयोजित की जाएंगी.’
इसे भी पढ़ें
राजधानी एक्सप्रेस का समय बदला, रांची से चलने वाली इन ट्रेनों को कर दिया गया रद्द, यहां देखें लिस्ट
झारखंड में मंत्री के काफिले की 3 गाड़ियां आपस में टकरायी, बीडीओ समेत 5 घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




