राजधानी एक्सप्रेस का समय बदला, रांची से चलने वाली इन ट्रेनों को कर दिया गया रद्द, यहां देखें लिस्ट

राजधानी एक्सप्रेस के समय में आज के लिए किया गया है बदलाव.
Indian Railways: रांची से नयी दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस का समय आज के लिए बदल दिया गया है. 8 अन्य ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है. जानें रेलवे ने क्यों किया ऐसा.
Indian Railways: रांची से नयी दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस का समय आज के लिए बदल गया है. रांची से चलने वाली कई ट्रेनों को अगले कुछ दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है. कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार ने यह जानकारी दी है.
रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आज रात 9 बजे जायेगी
निशांत कुमार ने बताया है कि लिंक रेक के देरी से चलने की वजह से 20407 रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार (13 फरवरी 2025) को अपने तय समय पर रांची से रवाना नहीं होगी. उन्होंने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है. यह ट्रेन शाम को 18:25 बजे के स्थान पर रात के 21:00 बजे रांची से प्रस्थान करेगी.
सिरमटोली फ्लाईओवर के निर्माण के लिए ब्लॉक, 8 ट्रेनें रद्द
दूसरी तरफ, रांची रेल मंडल में 4 लेन वाले सिरमटोली, सड़क सह रेल ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है. इसलिए रांची से चलने वाली कम से कम 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. ट्रेनें 13 फरवरी से 22 फरवरी तक रद्द रहेंगी.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इन ट्रेनों को कर दिया गया है रद्द (Trains Cancelled)
- 18628/18627 रांची-हावड़ा-रांची एक्सप्रेस 13 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी.
- 68036/68035 हटिया-टाटानगर-हटिया मेमू ट्रेन 13फरवरी 2025 से 22फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी.
- 13503 बर्द्धमान-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 13फरवरी 2025 से 21 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी.
- 13504 हटिया-बर्द्धमान एक्सप्रेस ट्रेन 14 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक हटिया से रद्द रहेगी.
- 18602/18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 13 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी.
- 58034/58033 रांची-बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर ट्रेन 13 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी.
- 58663/58664 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर ट्रेन 13 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी.
- 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर ट्रेन 13 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी.
इसे भी पढ़ें
Exclusive: धनबाद के मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर स्कैम, 50 माह से कागज पर चल रहा 10 बेड का सेंटर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




