JAC 10th 12th Exam 2021 : अस्थायी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में भी होंगे मैट्रिक-इंटर के सेंटर, जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिया गया ये निर्देश

JAC 10th 12th Exam 2021, JAC 10th 12th Exam 2021 Update, Jharkhand Board News: अब जैक मैट्रिक व इंटर परीक्षा के लिए अस्थायी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में भी देगा सेंटर.
JAC 10th 12th Exam 2021, JAC Matric Inter Exam Center List 2021, रांची न्यूज़: ऐसे में इस वर्ष स्थापना अनुमति प्राप्त (अस्थायी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय) में भी परीक्षा केंद्र बनाये जायेंगे. आठवीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर भी चर्चा की गयी. सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को 30 जनवरी तक आठवीं के विद्यार्थियों की संख्या अंतिम रूप से जैक को भेजने को कहा गया. जैक द्वारा फरवरी में आठवीं के विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म जमा लेने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
इधर, गैर सरकारी स्कूल संचालक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी ने कहा है कि गैर सरकारी स्कूलों के लगभग दो लाख बच्चे आठवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो जायेंगे. क्योंकि मान्यता प्रपत्र के साथ 25 हजार का चालान जमा नहीं करनेवाले स्कूलों को पासवर्ड नहीं दिया जा रहा है.
राज्य के 76 स्थापना अनुमति प्राप्त हाइस्कूलों की प्रस्वीकृति (स्थायी मान्यता) की प्रक्रिया शुरू की गयी है. स्कूलों की जांच के लिए संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्कूलों की जांच रिपोर्ट जल्द भेजने को कहा गया है.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




