JAC 8th Board Exam: आठवीं बोर्ड के लिए आज से कर सकेंगे आवेदन, जानें कब हो सकती है परीक्षा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 16 Jan 2023 11:24 AM
जैक द्वारा वर्ष 2023 की मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में शामिल होनेवाले विद्यार्थियों को विषय में बदलाव करने तथा आवेदन जमा करने के समय दी गयी जानकारी में कोई गलती होने पर उसमें भी सुधार का मौका दिया गया है.
झारखंड में कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा का फॉर्म सोमवार से जमा होगा. इसे लेकर जैक ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. फॉर्म ऑनलाइन जमा होगा. विद्यार्थी 16 जनवरी से 16 फरवरी तक फॉर्म जमा कर सकते हैं. वर्ष 2023 की परीक्षा अप्रैल के अंत या मई के प्रथम सप्ताह में शुरू हो सकती है. फॉर्म झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट www.jac.jharkhand. gov.in/jac के माध्यम से ऑनलाइन जमा लिया जा रहा है. डीइओ द्वारा अनुमोदित विद्यालय के विद्यार्थियों को ही आवेदन जमा करने की अनुमति दी जायेगी. आवेदन जमा करने की जानकारी जैक वेबसाइट पर है.
जैक द्वारा वर्ष 2023 की मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में शामिल होनेवाले विद्यार्थियों को विषय में बदलाव करने तथा आवेदन जमा करने के समय दी गयी जानकारी में कोई गलती होने पर उसमें भी सुधार का मौका दिया गया है. मैट्रिक के परीक्षार्थी 23 जनवरी तक व इंटर के परीक्षार्थी 24 जनवरी तक आवेदन जमा कर सकते हैं. विषय में बदलाव के लिए आवेदन जैक की वेबसाइट से ऑनलाइन जमा लिया जा रहा है.
राज्य में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण परीक्षा 30 जनवरी से शुरू होगी. परीक्षा दो पाली में ली जायेगी और चार फरवरी को समाप्त होगी. परीक्षार्थी प्रवेश पत्र 24 जनवरी से डाउनलोड कर सकेंगे. प्रायोगिक परीक्षा 10 फरवरी से 24 फरवरी तक महाविद्यालय द्वारा आयोजित की जायेगी. प्रायोगिक परीक्षा का प्राप्तांक व अन्य कागजात तीन मार्च तक जैक कार्यालय में जमा करने के लिए कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










