JAC 12th Result 2023: बीते 5 वर्षों में कैसा रहा 12वीं साइंस का रिजल्ट, जानें डिटेल्स

Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 May 2023 6:19 PM

विज्ञापन

पिछले 4 सालों में जैक इंटर परीक्षा परिणाम उतार चढ़ाव भरा रहा है. जबकि परीक्षा में उपस्थिति के लिहाज से भी कमोबेस यही स्थिति देखने को मिली है.

विज्ञापन

जैक बोर्ड से 12वीं की परीक्षा में शामिल छात्रों के इंतजार की घड़ी आज खत्म हो गयी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 12वीं साइंस का परीक्षा परिणाम जारी दिया है. इस परीक्षा में 73, 833 विद्यार्थी शमिल हुए थे. जिसमें 60,134 छात्र-छात्राओं ने सफलता अर्जित की है. इसमें प्रथम श्रेणी से 54,481, द्वितीय श्रेणी से 5,634 और तृतीय श्रेणी से 15 छात्र-छात्रएं सफल हुए हैं. हालांकि, इस बार के रिजल्ट में बीते साल की तुलना में गिरावट हुई है.

4 सालों में उतार चढ़ाव भरा रहा परीक्षा परिणाम

पिछले 4 सालों में जैक इंटर परीक्षा परिणाम उतार चढ़ाव भरा रहा है. जबकि परीक्षा में उपस्थिति के लिहाज से भी कमोबेस यही स्थिति देखने को मिली है. साल 2019 की बात करें तो उस वक्त 93,298 परीक्षार्थियों में 53186 छात्र सफल हुए थे.

Also Read: JAC 10th Result 2023: बीते 8 वर्षों में कैसा रहा मैट्रिक का परीक्षा परिणाम? साल 2021 रहा सबसे स्वर्णिम काल
2019 से ऐसा रहा प्रदर्शन

साल परीक्षार्थियों की संख्या पास स्टूडेंट्स

2019 93,298 53,186

2020 75638 44,626

2021 88145 76,590

2022 64,976 59,902

2023 73, 833 60,134

लड़कों रहा दबदबा

इंटर साइंस में छात्राओं की अपेक्षा छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा. विज्ञान संकाय से 46,979 छात्र शामिल हुए थे. जिसमें 38,934 छात्र सफल रहे. वहीं छात्राओं की बात करें तो 26,854 में से 21,197 छात्राएं सफल रहीं. 12 वीं साइंस की परीक्षा में रामगढ़ की दिव्या कुमारी टॉपर बनी है. जबकि रांची की खुशी कुमारी द्वितीय स्थान पर रही. वहीं पवन कुमार राणा तीसरे स्थान पर रहे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola