ePaper
Live Updates

JAC 12th Result 2020, Updates: कॉमर्स में छात्रओं ने बाजी मारी, छात्रों को पीछे छोड़ा, लोहरदगा का शानदार प्रदर्शन, सबसे पीछे साहिबगंज

Updated at : 17 Jul 2020 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
JAC 12th Result 2020, Updates: कॉमर्स में छात्रओं ने बाजी मारी, छात्रों को पीछे छोड़ा, लोहरदगा का शानदार प्रदर्शन, सबसे पीछे साहिबगंज

Jharkhand Intermediate Science Result 2020, JAC 12th result 2020 Live Updates : रांची : झारखंड अधिविद्य परिषद ने (Jharkhand Academic Council) शुक्रवार (17 जुलाई, 2020) को झारखंड इंटरमीडिएट का वर्ष 2020 का रिजल्ट (JAC Intermediate Result 2020) जारी किया. इस वर्ष 77.37 फीसदी परीक्षार्थी सफल घोषित किये गये हैं. वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2020 में 7 फीसदी अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं. रिजल्ट दोपहर एक बजे जारी होना था, लेकिन झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो को कुछ जरूरी काम की वजह से इसे शाम 5 बजे जारी किया गया. नामकुम स्थित जैक (JAC) मुख्यालय के सभागार में विज्ञान (Science) संकाय का रिजल्ट जारी हुआ. शिक्षा मंत्री श्री महतो ने कॉमर्स और आर्ट्स का भी रिजल्ट विज्ञान के परीक्षा परिणाम के साथ ही जारी किया. हाल के वर्षों में संभवत: यह पहला मौका होगा, जब तीनों संकायों के रिजल्ट जैक एक साथ जारी हुआ है. परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम जैक की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in, jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in एवं jharresults.nic.in पर पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:00 PM. 17 Jul 207:00 PM. 17 Jul

कॉमर्स में लोहरदगा के बच्चों का शानदार प्रदर्शन, सबसे पीछे रहे साहिबगंज के विद्यार्थी

इंटर कॉमर्स की परीक्षा में लोहरदगा जिला का रिजल्ट सबसे बेहतरीन रहा, जबकि साहिबगंज का प्रदर्शन सबसे खराब. लोहरदगा जिला के 95.090 फीसदी विद्यार्थी कॉमर्स में सफल हुए हैं, जबकि साहिबगंज के मात्र 43.130 फीसदी बच्चों को सफलता मिली है.

7:00 PM. 17 Jul 207:00 PM. 17 Jul

कॉमर्स में छात्रओं ने बाजी मारी, छात्रों को पीछे छोड़ा

जैक बोर्ड के इंटर कॉमर्स की परीक्षा में छात्राओं ने छात्रों को काफी पीछे छोड़ दिया है. इस वर्ष 71.16 फीसदी छात्रों के मुकाबले 84.73 फीसदी छात्राएं कॉमर्स में पास हुई हैं.

7:00 PM. 17 Jul 207:00 PM. 17 Jul

कॉमर्स के 77.37 फीसदी विद्यार्थी हुए पास, मात्र 7,195 को मिला फर्स्ट डिवीजन

इंटर कॉमर्स की परीक्षा में इस वर्ष 28,130 बच्चे बैठे थे. इनमें से 21,765 बच्चे यानी 77.37 फीसदी पास हुए हैं. सिर्फ 7,195 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन में पास हुए हैं. 13,012 को सेकेंड डिवीजन मिला है, तो 1,555 थर्ड डिवीजन में पास हुए हैं.

7:00 PM. 17 Jul 207:00 PM. 17 Jul

इंटर का रिजल्ट जारी, कॉमर्स का रिजल्ट सुधरा

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया है. वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2020 में कॉमर्स संकाय के 7 फीसदी ज्यादा विद्यार्थी पास हुए हैं.

7:00 PM. 17 Jul 207:00 PM. 17 Jul

थोड़ी ही देर में जारी होगा जैक 12वीं के कॉमर्स का रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल थोड़ी देर बाद 12वीं के कॉमर्स संकाय का रिजल्ट जारी करेगा. रिजल्ट एक बजे जारी होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से रिजल्ट का प्रकाशन कुछ घंटे के लिए टाल दिया गया. शाम 5 बजे रिजल्ट जारी होने वाला है. इस बार 28,515 विद्यार्थियों ने कॉमर्स की परीक्षा दी थी.

7:00 PM. 17 Jul 207:00 PM. 17 Jul

रांची के सबसे अधिक बच्चों ने दी है परीक्षा

वर्ष 2020 के इंटर की परीक्षा में सबसे ज्यादा बच्चे रांची जिला से बैठे थे. रांची जिला के 32,960 बच्चों ने इस वर्ष इंटर की परीक्षा दी. इसमें आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकाय के बच्चे शामिल हैं.

7:00 PM. 17 Jul 207:00 PM. 17 Jul

कॉमर्स में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर

जैक की 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाली कॉमर्स की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. इस संकाय में छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ दिया था.

7:00 PM. 17 Jul 207:00 PM. 17 Jul

कॉमर्स में पास हुए थे 70.4 फीसदी विद्यार्थी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आयोजित 12वीं की परीक्षा में वर्ष 2019 में कॉमर्स यानी वाणिज्य संकाय के 70.4 फीसदी बच्चे परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे.

7:00 PM. 17 Jul 207:00 PM. 17 Jul

4 जुलाई को आया था 11वीं का परीक्षा परिणाम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 11वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 4 जुलाई, 2020 को जारी किया था. जैक बोर्ड 11वीं में इस साल 95.53 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए. बोकारो के सबसे ज्यादा विद्यार्थी पास हुए, जबकि चतरा जिले में सबसे कम बच्चे परीक्षा में उत्तीर्ण हुए.

12:43 PM. 17 Jul 2012:43 PM. 17 Jul

Jharkhand Intermediate Science Result 2020, JAC 12th result 2020 Live Updates : रांची : झारखंड अधिविद्य परिषद (Jharkhand Academic Council) शुक्रवार (17 जुलाई, 2020) को झारखंड इंटरमीडिएट का वर्ष 2020 का रिजल्ट (JAC Intermediate Result 2020) जारी होगा. दोपहर एक बजे झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो नामकुम को स्थित जैक (JAC) मुख्यालय के सभागार में विज्ञान (Science) संकाय का रिजल्ट जारी करना था. शिक्षा मंत्री श्री महतो को कॉमर्स और आर्ट्स का भी रिजल्ट विज्ञान के परीक्षा परिणाम के साथ ही जारी करना था. अब इसका भी समय बदल गया है. बताया गया है कि अपरिहार्य कारणों से अब शाम को 5 बजे शिक्षा मंत्री तीनों संकायों का रिजल्ट एक साथ जारी करेंगे. हाल के वर्षों में संभवत: यह पहला मौका होगा, जब तीनों संकायों के रिजल्ट जैक एक साथ जारी करेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola