JAC मैट्रिक-इंटर का रिजल्ट आने में होगी देरी, 12 मई से शुरू होगा मूल्यांकन कार्य

Published by : Sameer Oraon Updated At : 03 May 2022 2:38 PM

विज्ञापन

जैक मैट्रिक इंटर परीक्षा का रिजल्ट आने में देर हो सकती है, क्यों कि अब तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो पाया है. जैक सूत्रों के अनुसार 20 दिनों में मूल्यांकन कार्य समाप्त करने का लक्ष्य दिया गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली गयी मैट्रिक व इंटर की बोर्ड परीक्षा समाप्त हाे गयी है. वहीं अब तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो पाया है. उत्तर पुस्तिका को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है. जानकारी के अनुसार शहर में 12 मई से कुल छह मूल्यांकन केंद्राें पर मूल्यांकन कार्य शुरू की होगी.

इस बार मूल्यांकन कार्य में करीब 1100 शिक्षक लगाये जायेंगे. शिक्षकों की कमी नहीं हो, इसके लिए वित्त रहित इंटर कॉलेजों के साथ ही स्थापना अनुमति प्रस्वीकृति प्राप्त स्कूल व कॉलेजों के शिक्षक भी इस कार्य में लगाये जायेंगे.

जैक सूत्रों के अनुसार 20 दिनों में मूल्यांकन कार्य समाप्त करने का लक्ष्य दिया गया है. साथ ही 15 जून के पहले रिजल्ट जारी करने को कहा गया है. हालांकि इस बार देर से मूल्यांकन कार्य प्रारंभ हो रहा है, जिसका असर रिजल्ट जारी करने में हो सकता है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola