IRCTC News : झारखंड से चलेंगी नौ ‘फेस्टिवल स्पेशल’ ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 14 Oct 2020 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
IRCTC News : झारखंड से चलेंगी नौ ‘फेस्टिवल स्पेशल’ ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

झारखंड से चलेंगी नौ ‘फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन

रांची : झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में 196 जोड़ी नयी ट्रेनें चलायी जायेंगी. दुर्गापूजा से पहले चलनेवाली इन ट्रेनों को ‘फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन’ का नाम दिया गया है. 20 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच चलनेवाली इन ट्रेनों की पूरी सूची रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को जारी कर दी है.

रेलवे के अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग रेलवे जोन से मिले प्रस्तावों को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. इनमें झारखंड से चलनेवाली नौ ट्रेनें भी शामिल हैं. झारखंड से चलनेवाली ट्रेनों में बहुप्रतीक्षित रांची-जयनगर, रांची-पटना, रांची-हावड़ा और टाटा-हावड़ा एक्सप्रेस शामिल हैं. रेलवे बोर्ड ने हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, हटिया-यशवंतपुर, आनंद विहार टर्मिनल से रांची, टाटा-यशवंतपुर और टाटा-पटना एक्सप्रेस को भी चलाने की स्वीकृति दे दी है.

उधर, बिहार एवं पश्चिम बंगाल से भी अलग-अलग राज्यों के लिए ट्रेनों को हरी झंडी दे दी गयी है. सियालदह से जयनगर, न्यू जलपाईगुड़ी एवं जम्मूतवी के लिए ट्रेन को मंजूरी दी गयी है. वहीं, हावड़ा से रक्सौल के बीच चलनेवाली ट्रेन को भी स्वीकृति दी गयी है. इन ट्रेनों में कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए ही लोग यात्रा कर सकेंगे.

392 त्योहार स्पेशल ट्रेन को मिली मंजूरी

रेल मंत्रालय ने मंगलवार को त्योहार विशेष ट्रेनों से संबंधित एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी़ इसके अनुसार 196 जोड़ी (392 ट्रेन) त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जायेगा़ इन ट्रेनों का संचालन 20 अक्तूबर से 30 नवंबर तक होगा. इनका किराया वही रहेगा, जो स्पेशल ट्रेनों का है़

हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल (साप्ताहिक)

हटिया- यशवंतपुर (साप्ताहिक)

टाटा-यशवंतपुर (साप्ताहिक)

रांची-हावड़ा (प्रतिदिन)

टाटा-हावड़ा (प्रतिदिन)

रांची-पटना (तय तिथि के अनुसार)

रांची-जयनगर (तय तिथि के अनुसार)

टाटा-पटना (तय तिथि के अनुसार)

रांची से आनंदविहार टर्मिनल (सप्ताह में दो दिन)

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola