ePaper

IRCTC/Indian Railways News: रांची और हटिया स्टेशन से जल्द चलेंगी ये 10 जोड़ी ट्रेनें, जनवरी के अंत तक शुरू हो सकता है परिचालन

Updated at : 19 Jan 2021 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
IRCTC/Indian Railways News: रांची और हटिया स्टेशन से जल्द चलेंगी ये 10 जोड़ी ट्रेनें, जनवरी के अंत तक शुरू हो सकता है परिचालन

IRCTC/Indian Railways News, Ranchi IRCTC News: रांची और हटिया स्टेशन से जल्द चलेंगी ये 10 जोड़ी ट्रेनें

विज्ञापन

jharkhand railway news, ranchi railway news in Hindi, रांची : रांची और हटिया स्टेशन से देश के विभिन्न राज्यों के लिए यात्री ट्रेनें जल्द शुरू होंगी. रांची रेल मंडल के अधिकारी ने बताया कि 10 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन शुरू करने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है. इन ट्रेनों का परिचालन जनवरी के अंत तक शुरू हो सकता है. रेलवे की विभिन्न यूनियनों व सामाजिक संगठनों ने इन ट्रेनों का परिचालन शुरू करने के लिए डीआरएम को पत्र लिखा था. रांची और हटिया स्टेशन से जल्द 10 जोड़ी ट्रेनें चलने से जुड़ी हर Hindi News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

इसमें कहा गया था कि झारखंड सहित देश के विभिन्न भागों के नागरिक बड़ी संख्या में चिकित्सा, रोजगार, शिक्षा, सामाजिक-धार्मिक एवं पर्यटन आदि के कार्यों के लिए यात्री ट्रेनों से ही आवागमन करते रहे हैं. इसलिए रेलवे प्रमुख मार्गों पर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने पर विचार करना चाहिए.

New IRCRC Train list From Ranchi: इन ट्रेनों को परिचालन शुरू करने का भेजा गया प्रस्ताव 

1. हटिया-एर्नाकुलम-हटिया

2. हटिया-पुणे- हटिया

3. हटिया-पुरी-हटिया

4. रांची-आनंद विहार-रांची वाया गोमो

5. स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस

6. रांची- नयी दिल्ली गरीब रथ

7. रांची-भुवनेश्वर-रांची

8. रांची-अजमेर-रांची

9. रांची-कामाख्या-रांची

10. रांची-सिंगरौली

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola