रांची ने पश्चिमी सिंहभूम को छह विकेट से पराजित किया

Birsa Munda
पश्चिमी सिंहभूम की पूरी टीम 36 ओवर में 137 रन पर सिमट गयी.
शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम, गुमला में चल रहे जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 बालक क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को रांची ने पश्चिमी सिंहभूम को छह विकेट से हराया. टॉस जीत कर रांची की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण किया. अच्छी शुरुआत के बावजूद पश्चिमी सिंहभूम की पूरी टीम 36 ओवर में 137 रन पर सिमट गयी. टीम की ओर से आर्यन राणा ने 35 रन, अंजनी कुमार यादव ने 24, एन कार्तिक 18 व कृपा सिंधु ने 13 रन बनाये. रांची की ओर से तौहिद अयम ने पांच व काजी मोहम्मद ने तीन विकेट लिये. जवाब में रांची ने 27.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया. रांची के मनमीत सागर ने 42, अनुराग ने नाबाद 42 व आदित्य लाल ने 16 रन बनाये. पश्चिमी सिंहभूम की ओर से प्रिंस महाराणा, प्रिंस कुमार यादव, बासुदेव सुंडी व इरफान ने एक-एक विकेट लिये. रांची के तौहिद प्लेयर ऑफ द मैच बने. मौके पर जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह, टीआरडीओ पप्पू सिंह, अंपायर मनोरंजन कांजीलाल, हेमंत ठाकुर, जिला संघ के सचिव जितेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, सुनील सिंह, आयुष अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश, सनी साहू, अंकित विश्वकर्मा, शशि कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










