ePaper

Indian Railways : रांची रेल मंडल के तीन हजार कर्मचारियों ने ली राहत की सांस, रेलवे बोर्ड के एक आदेश ने उड़ा दी थी नींद, पढ़िए क्या है खुशखबरी

Updated at : 09 Nov 2020 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways : रांची रेल मंडल के तीन हजार कर्मचारियों ने ली राहत की सांस, रेलवे बोर्ड के एक आदेश ने उड़ा दी थी नींद, पढ़िए क्या है खुशखबरी

Indian Railways : रांची : रांची रेल मंडल के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. इन्हें अब रात्रि भत्ता के साढ़े चार करोड़ रुपये वापस नहीं करने होंगे. रेलवे बोर्ड के नये आदेश के बाद रेल कर्मचारियों में खुशी का माहौल है. इन्होंने राहत की सांस ली है. आपको बता दें कि रेलवे बोर्ड ने पहले वर्ष 2017 से लेकर अब तक इन कर्मियों द्वारा लिए गए रात्रि भत्ता की वसूली करने का आदेश दिया था.

विज्ञापन

Indian Railways : रांची रेल मंडल के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. इन्हें अब रात्रि भत्ता के साढ़े चार करोड़ रुपये वापस नहीं करने होंगे. रेलवे बोर्ड के नये आदेश के बाद रेल कर्मचारियों में खुशी का माहौल है. इन्होंने राहत की सांस ली है. आपको बता दें कि रेलवे बोर्ड ने पहले वर्ष 2017 से लेकर अब तक इन कर्मियों द्वारा लिए गए रात्रि भत्ता की वसूली करने का आदेश दिया था.

रांची मंडल के करीब तीन हजार कर्मचारियों को अब रात्रि भत्ता के साढ़े चार करोड़ रुपये वापस नहीं करने होंगे. इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया है. इस आदेश से रांची रेल मंडल के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है. इस आदेश से उन कर्मचारियों का डेढ़ लाख रुपये बचेगा, जिनका बेसिक 43 हजार 600 रुपये से अधिक है. आपको बता दें कि रेलवे बोर्ड के पुराने आदेश के अनुसार वर्ष 2017 से लेकर अब तक इन कर्मियों द्वारा लिए गए रात्रि भत्ता की वसूली की जानी थी.

Also Read: IRCTC/Indian Railways : झारखंड-बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी, दीपावली व छठ को लेकर सफर होगा आसान, चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

रेलवे रात्रि ड्यूटी करने वाले रेल कर्मचारियों को रात्रि भत्ता देती है. रेलवे बोर्ड ने फैसला किया था कि जिस रेल कर्मचारी का बेसिक 43 हजार 600 रुपये से ज्यादा है, उसे अब रात्रि भत्ता नहीं दिया जायेगा. एक जुलाई 2017 से इस फैसले को लागू करने की बात कही गयी थी. इसके बावजूद कई कर्मचारियों को रात्रि भत्ता दिया जा रहा था.

Also Read: Sarkari Naukri/Indian Railways : रेलवे बोर्ड से मिली हरी झंडी, अब ट्रैकमैन को इन पदों पर नियुक्ति का मिलेगा मौका

रेलवे बोर्ड ने पिछले महीने एक आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि जिन कर्मचारियों को 2017 से लेकर अब तक रात्रि भत्ता दिया गया है, उनसे रकम वापस ली जायेगी. रांची रेल मंडल के लगभग साढ़े छह हजार रेल कर्मचारियों में करीब तीन हजार कर्मचारियों का बेसिक 43 हजार 600 रुपये से अधिक है. इस आदेश से कर्मचारी परेशान थे. इस फैसले का विरोध किया गया. रेलवे बोर्ड को ज्ञापन सौंपा गया. आखिरकार रेलवे बोर्ड ने ये आदेश वापस लिया.

Also Read: Good News : झारखंड में कहां बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, पढ़िए क्या है हेमंत सोरेन सरकार की तैयारी

रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक नित्या लाल कुमार के अनुसार एक कर्मचारी को लगभग डेढ़ लाख रुपये वापस करने थे. इससे कर्मचारी परेशान थे. लिहाजा इसका विरोध किया गया. इसके खिलाफ रेलवे मेंस कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन भी किया. आंदोलन की चेतावनी भी दी गयी थी.

Also Read: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रांची की आदिवासी बिटिया की ली सुध, अब होगी बंधन मुक्त

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola