ePaper

Indian Railways: हटिया से नहीं खुलेगी तपस्विनी एक्सप्रेस, संबलपुर-बनारस एक्स का समय बदला, जानें क्यों?

Updated at : 30 Apr 2023 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways: हटिया से नहीं खुलेगी तपस्विनी एक्सप्रेस, संबलपुर-बनारस एक्स का समय बदला, जानें क्यों?

Indian Railways News|झारखंड की राजधानी रांची स्थित हटिया स्टेशन से हर दिन पुरी के लिए और पुरी से हटिया के लिए चलने वाली हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. आज यानी रविवार को यह ट्रेन हटिया स्टेशन से रवाना नहीं होगी.

विज्ञापन

Indian Railways: झारखंड की राजधानी रांची स्थित हटिया स्टेशन से हर दिन पुरी के लिए और पुरी से हटिया के लिए चलने वाली हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. आज यानी रविवार को यह ट्रेन हटिया स्टेशन से रवाना नहीं होगी. वहीं, ओडिशा के संबलपुर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के बीच चलने वाली संबलपुर-बनारस एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है.

संबलपुर-बनारस एक्सप्रेस 5 घंटे विलंब से होगी रवाना

संबलपुर-बनारस एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को अपने नियत समय से 5 घंटे के विलंब से रवाना होगी. इस ट्रेन को आज दिन में 1 बजकर 05 मिनट पर संबलपुर से रवाना होना था, लेकिन अब यह ट्रेन शाम के 6 बजकर 05 मिनट पर रवाना होगी. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

Also Read: Train News: चक्रधरपुर मंडल के बामरा में रेल ट्रैक जाम, झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्स, तपस्विनी एक्सप्रेस रद्द
कलुंगा में रेल पटरी पर लोगों ने शुरू किया है आंदोलन

दपूरे रांची मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया है कि चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत कलुंगा स्टेशन पर रेल पटरी पर जन आंदोलन की वजह से ट्रेन संख्या 18452 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस 30 अप्रैल को हटिया स्टेशन से रवाना नहीं होगी. इसकी बजाय, इस ट्रेन का आंशिक प्रारंभ राजगांगपुर स्टेशन से होगा. 30 अप्रैल 2023 को यह ट्रेन हटिया से राजगांगपुर के बीच रद्द रहेगी.

29 अप्रैल को पुरी से चली ट्रेन का राजगांगपुर में आंशिक समापन

इसके पहले, 29 अप्रैल को इस ट्रेन का आंशिक समापन राजगांगपुर स्टेशन पर कर दिया गया था. यानी 29 अप्रैल को भी यह ट्रेन राजगांगपुर से हटिया तक नहीं आयी थी. उधर, ट्रेन संख्या 18311 संबलपुर-बनारस एक्सप्रेस ट्रेन के समय में बदलाव कर दिया गया है. यह ट्रेन 5 घंटे विलंब से चलेगी.

Also Read: बामरा रेल ट्रैक जाम होने के कारण घंटों फंसे उत्कल एक्सप्रेस के यात्रियों ने चक्रधरपुर में किया हंगामा
रविवार सुबह से कलुंगा में शुरू हुआ रेल रोको आंदोलन

बता दें कि रेलवे के साथ कई दौर की वार्ता विफल होने के बाद कलुंगा विकास परिषद के बैनर तले लोगों ने कलुंगा में रेल पटरी पर बैठकर रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है. रविवार सुबह से चल रहे इस आंदोलन की वजह से कम से कम आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. पुरी से हटिया की ओर जा रही तपस्वनी एक्सप्रेस को राजगांगपुर रेलवे स्टेशन में रोक दिया गया.

क्या है कलुंगा के लोगों की मांग

कलुंगा के लोगों की इस मांग के समर्थन में राजगांगपुर के विधायक सीएस राजेन एक्का भी आ गये हैं. वे भी आंदोलनकारियों के साथ पटरी पर बैठ गये. कलुंगा विकास परिषद की मांग है कि कलुंगा रेलवे स्टेशन पर कोरोना से पहले जितनी गाड़ियां ठहरतीं थीं, उसे बहाल किया जाये. परिषद ने रेलवे को 30 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया था, जिसके बाद उन्होंने अपना आंदोलन शुरू कर दिया.

Also Read: चक्रधरपुर स्टेशन से युवक का अपहरण, सड़क पर रह गया सिर्फ जूता, तलाश में जुटी पुलिस
बामरा में भी कई दिनों तक रेल की पटरियों पर चला था आंदोलन

उल्लेखनीय है कि चक्रधरपुर मंडल के ही ओडिशा में पड़ने वाले बामरा स्टेशन पर भी पिछले महीने जोरदार आंदोलन हुआ था. बामरा के लोगों की भी यही मांग थी कि जिन ट्रेनों का ठहराव कोरोना के पहले हुआ करता था, उसे फिर से बहाल किया जाये. कई दिनों के आंदोलन के बाद आखिरकार रेलवे को ग्रामीणों की मांग माननी पड़ी. तब जाकर आंदोलन समाप्त हुआ.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola