ePaper

Train News: चक्रधरपुर मंडल के बामरा में रेल ट्रैक जाम, झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्स, तपस्विनी एक्सप्रेस रद्द

Updated at : 23 Feb 2023 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
Train News: चक्रधरपुर मंडल के बामरा में रेल ट्रैक जाम, झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्स, तपस्विनी एक्सप्रेस रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में रेल ट्रैक जाम किये जाने की वजह से झारखंड की ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं. एक ट्रेन को रद्द कर दिया गया है, जबकि दो ट्रेनों के समय में परिवर्तन करना पड़ा है. दरअसल, चक्रधरपुर मंडल के बामरा स्टेशन पर बामरा गांव के लोगों ने रेलवे लाइन को जाम कर दिया है.

विज्ञापन

Indian Railways News: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में रेल ट्रैक जाम किये जाने की वजह से झारखंड की ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं. 2 ट्रेन को रद्द कर दिया गया है, जबकि दो ट्रेनों के समय में परिवर्तन करना पड़ा है. दरअसल, चक्रधरपुर मंडल के बामरा स्टेशन पर बामरा गांव के लोगों ने रेलवे लाइन को जाम कर दिया है. इसकी वजह से झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस ट्रेन के समय में बदलाव करना पड़ा है.

धनबाद से 4 घंटे लेट रवाना होगी धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गयी है. दपूरे रांची मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया है कि बामरा में जन आंदोलन के कारण धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस ट्रेन 23 फरवरी 2023 को अपने निर्धारित समय से चार घंटे विलंब से धनबाद से रवाना होगी. यह ट्रेन दिन में 11:35 बजे धनबाद से अलपुझा के लिए रवाना होती है. लेकिन, आज यह ट्रेन दोपहर 3:35 बजे धनबाद से प्रस्थान करेगी.

Also Read: Indian Railways: हावड़ा-मुंबई रूट पर ओड़िशा के बामरा में दूसरे दिन भी महा रेल रोको आंदोलन, 6 ट्रेनें रद्द

हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस भी आज 4 घंटे लेट

इसी तरह, हटिया से पुरी के बीच चलने वाली 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस रद्द कर दी गयी है. यह ट्रेन आमतौर पर शाम में 4 बजे रवाना होती है. लेकिन, आंदोलन के कारण इसके समय में परिवर्तन किया गया था. ट्रेन को रात के 8 बजे जाना था, लेकिन इसे फिर से रीशेड्यूल कर दिया गया. कहा गया कि यह ट्रेन रात के 11 बजे हटिया से रवाना होगी. लेकिन, आखिरकार करीब रात 8 बजे तपस्विनी एक्सप्रेस को रद्द करने की घोषणा कर दी गयी. 18176/18175 झारसुगुड़ा-हटिया-झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस ट्रेन को पहले ही रद्द कर दिया गया था.

Also Read: महा रेल रोको आंदोलन से हावड़ा-मुंबई रूट पर ट्रेन सेवा ठप, संबलपुर-वाराणसी एक्स रद्द, ट्रेनें जहां-तहां रुकीं

प्रभावित ट्रेनें

  • 13351 धनबाद-अलपुझा (Alappuzha) एक्सप्रेस ट्रेन 23 फरवरी 2023 को अपने निर्धारित समय 11:35 बजे के स्थान पर 4 घंटे विलंब से यानी 15:35 बजे धनबाद से प्रस्थान करेगी.

  • 18176/18175 झाड़सुगुड़ा-हटिया-झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस ट्रेन 23 फरवरी 2023 को रद्द रहेगी.

  • 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन 23 फरवरी 2023 को 16:00 बजे के स्थान पर 4 घंटे विलंब से अर्थात 20:00 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी.

इन ट्रेनों के मार्ग बदले

  • 03358 कोयंबटूर-धनबाद स्पेशल ट्रेन 22 फरवरी 2023 को अपने निर्धारित मार्ग संबलपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग संबलपुर, अंगुल, जखपुरा, जरोली, टाटानगर, मूरी होकर चलेगी.

  • 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 23 फरवरी 2023 को अपने निर्धारित मार्ग संबलपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, बरकाकाना, प्रयागराज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ईब, बिलासपुर, कटनी, प्रयागराज होकर चलेगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola