30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Indian Railways News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, विशाखापट्टणम से बनारस वाया रांची चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने रांची के रास्ते विशाखापट्टणम से बनारस समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. 19 अप्रैल से 17 मई, 2023 तक हर बुधवार को विशाखपट्टणम से प्रस्थान करेगी. वहीं, 20 अप्रैल से 18 मई, 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को बनारस से यह ट्रेन चलेगी.

Indian Railways News: रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए एवं यात्रियों की सुविधा के लिए विशाखापटनम से बनारस के बीच (वाया रांची) ट्रेन संख्या (08588/08587) विशाखपट्टणम-बनारस-विशाखपट्टणम समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है. वहीं, आद्रा मंडल में ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिये जाने के कारण रांची रेल मंडल से गुजरने वाली हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे से देर से खुलेगी.

19 अप्रैल से समर स्पेशल ट्रेन शुरू

ट्रेन संख्या (08588) विशाखपट्टणम-बनारस साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (वाया-रांची) 19 अप्रैल, 2023 से शुरू हो रही है. समर स्पेशल ट्रेन आगामी 17 मई, 2023 तक हर बुधवार को विशाखपट्टणम से प्रस्थान करेगी. इस दौरान समर स्पेशल ट्रेन कुल पांच ट्रिप लगायेगी.

समर स्पेशल ट्रेन का आया टाइम टेबल

स्टेशन : आगमन : प्रस्थान

विशाखपट्टणम : — : बुधवार की दोपहर 12.30 बजे

रायगड़ा : 15:40 बजे : 15:45 बजे

संबलपुर : 20:40 बजे : 20:45 बजे

राऊरकेला : 23:15 बजे : 23:20 बजे

हटिया : 02.35 बजे : 02.40 बजे

रांची : 02.55 बजे : 03.00 बजे

मूरी : 03.55 बजे : 04.00 बजे

बरकाकाना : 05:30 बजे : 05:40 बजे

गढ़वा रोड : 09:25 बजे : 09:30 बजे

पंडित दीनदयाल उपाध्याय : 13.30 बजे : 13.40 बजे

वाराणसी : 16.10 बजे : 16.15 बजे

बनारस : गुरुवार 16.30 बजे : —

20 अप्रैल से बनारस – विशाखपट्टणम साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या (08587) बनारस-विशाखपट्टणम साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (वाया- रांची) 20 अप्रैल से शुरू हो रही है. प्रत्येक गुरुवार को बनारस से खुलने वाली यह ट्रेन 18 मई, 2023 तक चलेगी. इस दौरान ट्रेन कुल पांच ट्रिप लगाएगी.

बनारस – विशाखपट्टणम साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल

स्टेशन : आगमन : प्रस्थान

बनारस : — : गुरुवार 18.00 बजे

वाराणसी : 18.10 बजे : 18.15 बजे

पंडित दीन दयाल उपाध्याय : 19.00 बजे : 19.10 बजे

गढ़वा रोड : 23:15 बजे : 23:20 बजे

बरकाकाना : 03:10 बजे : 03:20 बजे

मूरी : 04.20 बजे : 04.25 बजे

रांची : 05.15 बजे : 05.20 बजे

हटिया : 05.35 बजे : 05.40 बजे

राउरकेला : 09:00 बजे : 09:05 बजे

संबलपुर : 11:00 बजे : 11:05 बजे

रायगड़ा : 17:10 बजे : 17:15 बजे

विशाखपट्टणम : शुक्रवार 20.30 बजे : —

समर स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे

इन ट्रेनों में एसएलआर/डी के दो कोच, सामान्य श्रेणी के दो कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 12 कोच, वातानुकूलित थ्री-टियर के तीन कोच एवं वातानुकूलित टू-टियर का एक कोच सहित कुल 20 कोच होंगे.

ढाई घंटे लेट से खुलेगी हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन

आद्रा मंडल में विकास कार्य के लिए ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जाएगा. रांची रेल मंडल से परिचलित ट्रेन संख्या (18036) हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन 19 अप्रैल को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 09:20 बजे के स्थान पर ढाई घंटे लेट से चलेगी. गुरुवार को यह ट्रेन 11:50 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें