ePaper

अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस का रूट बदला, त्योहार में भीड़ संभालेगी रांची-आरा स्पेशल ट्रेन

Updated at : 13 Sep 2025 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways News Allapuzha-Dhanbad Express Route changed

दक्षिण भारत को जाने वाली ट्रेन का रूट बदला. आरा-रांची के बीच चलेगी नयी ट्रेन.

Indian Railways News: रांची. रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रांची-आरा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 08640 रांची-आरा स्पेशल 28 सितंबर से दो नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रांची से रात 8:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 9:15 बजे आरा पहुंचेगी. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मालदा टाउन मंडल के धौनी और शिवनारायणपुर स्टेशन पर आधा दर्जन ट्रेनों का अगले आदेश तक प्रायोगिक ठहराव करने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

Indian Railways News: धनबाद से अल्लापुझा के बीच चलने वाली ट्रेन का रूट बदल गया है. वहीं त्योहारों में भीड़ संभालने के लिए रांची-आरा स्पेशल ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है. इतना ही नहीं, धौनी और शिवनारायणपुर स्टेशन पर 6 ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव भी किया जा रहा है. इन दोनों स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव अगले आदेश तक जारी रहेगा. दक्षिण पूर्व रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस इन तारीखों को बदले रूट से चलेगी

उन्होंने बताया है कि दक्षिण रेलवे के अंतर्गत विकास कार्य को लेकर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा. इस वजह से रांची रेल मंडल से होकर चलने वाली ट्रेन संख्या 13352 अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस 14 व 21 सितंबर तथा 12 अक्तूबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पोत्तनूर, इरुगूर, सुरतकल होकर चलेगी. मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का कोयम्बत्तूर स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा. साथ ही परिवर्तित मार्ग पर ट्रेन का पोत्तनूर स्टेशन पर ठहराव होगा.

Indian Railways News: त्योहार में भीड़ संभालेगी रांची-आरा स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रांची-आरा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 08640 रांची-आरा स्पेशल 28 सितंबर से दो नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रांची से रात 8:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 9:15 बजे आरा पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08639 आरा-रांची स्पेशल 29 सितंबर से तीन नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को आरा से सुबह 10:00 बजे चलेगी और उसी दिन रात 8:45 बजे रांची पहुंचेगी. यह ट्रेन मुरी, कोटशिला और बोकारो स्टील सिटी स्टेशनों पर रुकेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

धौनी और शिवनारायणपुर स्टेशन पर रुकेंगीं 6 ट्रेनें

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मालदा टाउन मंडल के धौनी और शिवनारायणपुर स्टेशन पर आधा दर्जन ट्रेनों का अगले आदेश तक प्रायोगिक ठहराव करने का निर्णय लिया है.

गोड्डा-रांची एक्सप्रेस 14 सितंबर से धौनी स्टेशन पर रुकेगी

ट्रेन संख्या 18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस का 14 सितंबर से धौनी स्टेशन पर आगमन शाम 4:24 बजे व प्रस्थान शाम 4:26 बजे, ट्रेन संख्या 18186 गोड्डा-टाटानगर एक्सप्रेस (वाया-मुरी) 16 सितंबर से आगमन शाम 4:24 बजे व प्रस्थान शाम 4:26 बजे, ट्रेन संख्या 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस 17 सितंबर से आगमन सुबह 3:27 बजे व प्रस्थान सुबह 3:29 बजे तथा ट्रेन संख्या 18185 टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस (वाया-मुरी) का 16 सितंबर से धौनी स्टेशन पर आगमन सुबह 3:27 बजे व प्रस्थान सुबह 3:29 बजे होगा.

16 सितंबर से शिवनारायणपुर स्टेशन पर रुकेगी वनांचल एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 13403 रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस का 16 सितंबर से शिवनारायणपुर स्टेशन पर आगमन सुबह 6:55 बजे व प्रस्थान सुबह 6:57 बजे तथा ट्रेन संख्या 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस का 16 सितंबर से शिवनारायणपुर स्टेशन पर आगमन शाम 7:44 बजे व प्रस्थान शाम 7:46 बजे होगा.

इसे भी पढ़ें

Indian Railways News: झारखंड और बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी, रांची से इस जगह के लिए शुरू हुई स्पेशल ट्रेन

Indian Railways News: राजधानी एक्सप्रेस का समय बदल गया है, घर से निकलने से पहले चेक करें टाइम

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रांची रेल मंडल की 3 ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ी, कई ट्रेनें रद्द

बढ़ गया ट्रेन का किराया, रांची से चलने वाली इन ट्रेनों का टिकट हुआ महंगा, देखिए लिस्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola