ePaper

Independence Day : एसएसपी सुरेंद्र झा सहित 24 को राष्ट्रपति पदक

Updated at : 15 Aug 2020 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
Independence Day : एसएसपी सुरेंद्र झा सहित 24 को राष्ट्रपति पदक

स्वतंत्रता दिवस पर रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा सहित 24 पुलिसकर्मी राष्ट्रपति पदक से नवाजे गये हैं. इनमें 12 को राष्ट्रपति वीरता पदक, एक को विशिष्ट सेवा पदक और 11 को सराहनीय सेवा पदक दिया जायेगा. इसे लेकर शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से नामों की घोषणा की गयी.

विज्ञापन

रांची : स्वतंत्रता दिवस पर रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा सहित 24 पुलिसकर्मी राष्ट्रपति पदक से नवाजे गये हैं. इनमें 12 को राष्ट्रपति वीरता पदक, एक को विशिष्ट सेवा पदक और 11 को सराहनीय सेवा पदक दिया जायेगा. इसे लेकर शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से नामों की घोषणा की गयी.

गिरिडीह एसपी रहते खूंखार नक्सलियों को पकड़ा था : गिरिडीह एसपी रहते सुरेंद्र झा और उनकी टीम ने छह मार्च 2018 को डुमरी थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के 25 लाख के इनामी बिहार-झारखंड सैक मेंबर सुनील मांझी, पांच लाख के इनामी सोहन भुईंया व पांच लाख के जोनल कमांडर चार्ली को गिरफ्तार किया था. अभियान में श्री झा के साथ एएसपी दीपक कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट विभेष तिर्की, कांस्टेबल हेमंत कुमार चौधरी, संजीव कुमार सिंह और अजीत कुमार शामिल थे.

शंभु सिंह ने दिया था अदम्य साहस का परिचय : 28 मई 2018 को पलामू के छत्तरपुर एसडीपीओ शंभु कुमार सिंह और उनकी टीम में शामिल डीएसपी विमलेश कुमार त्रिपाठी, हवलदार जुरेंद्र सोय, शशि रंजन कुमार पांडेय, राजेश कुमार साहु और तासदुक अंसारी सर्च अभियान पर निकले थे. इस दौरान प्रतिबंधित टीएसपीसी के दस्ते से इनकी मुठभेड़ हो गयी. उस दौरान इन लोगों ने तीन उग्रवादियों को मार गिराया और एक उग्रवादी घायल अवस्था में पकड़ा गया था.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola