24.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड में कल से बारिश के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

झारखंड में कल से बारिश का दौर शुरू हो सकता है. कई जिलों में वर्षा और वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. बारिश के बाद मौसम का मिजाज कैसा रहेगा, यहां पढ़ें...

Jharkhand Weather Today|झारखंड में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. बुधवार (तीन जनवरी) को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश होगी. इस दौरान वज्रपात होने की भी आशंका है. मौसम विभाग ने इसके लिए दो दिन का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है. मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी झारखंड यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिले में कुछझ जगहों पर चार जनवरी को हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. बारिश के साथ-साथ वज्रपात भी हो सकता है. वहीं, पांच जनवरी को प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी तथा मध्य भागों में कुछ जगहों पर मेघ गरजेंगे. वज्रपात भी हो सकता है. उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में पलामू प्रमंडल के तीन जिलों पलामू, गढ़वा और लातेहार के अलावा उत्तरी छोटानागपुर के चतरा और कोडरमा जिले और दक्षिणी छोटानागपुर का लोहरदगा जिला भी शामिल है. मध्य भाग में राजधानी रांची के अलावा बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिले आते हैं.

झारखंड के न्यूनतम तापमान में होगी 4 डिग्री तक वृद्धि

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो-तीन दिन में झारखंड के न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद तीन दिन तक इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है. चार और पांच जनवरी को क्रमश: उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी तथा मध्य भागों में हल्के दर्जे की वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है. सात जनवरी को सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा, लेकिन बाद में आसमान साफ हो जाएगा, ऐसे संकेत मिल रहे हैं. उस दिन मौसम शुष्क रहेगा. आठ और नौ जनवरी को भी सुबह में कोहरा या धुंध छाये रहने की संभावना है. साथ ही आंशिक बादल भी छाए रहेंगे. लेकिन, वर्षा की संभावना नहीं है.

Also Read: कमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ, अब चार से बदल सकता है मौसम, जानें पूरे झारखंड में किस दिन होगी बारिश

रांची में कल से छाए रहेंगे बादल, 5 जनवरी को होगी बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी रांची में चार जनवरी से आसमान में बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पांच जनवरी को रांची में हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. हालांकि, इस दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बदलाव के संकेत नहीं हैं. छह जनवरी को भी वर्षा हो सकती है. इस दिन रांची का अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ सकती है, लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन होता नहीं दिख रहा है. सात जनवरी से सुबह में कोहरा रह सकता है, लेकिन बाद में मौसम साफ होने जाने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जबकि अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है.

Also Read: रांची का इतना बढ़ गया तापमान, अगले पांच दिन तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें