IAS Pooja Singhal Case: आपस में जुड़े हैं विशाल व निशित केशरी के तार, मोबाइल के CDR से खुल सकते हैं राज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 May 2022 12:20 PM
विशाल चौधरी और बिल्डर निशित केशरी के कई तार आपस में जुड़े हुए हैं. क्यों कि दोनों का पावर स्रोत एक ही अधिकारी है. लेकिन अधिकारियों को कोई भी काम कराना हो तो वे विशाल से ही कहते थे.
रांची : अशोक नगर रोड नंबर- 06 निवासी विशाल चौधरी और बिल्डर निशित केशरी के तार भी आपस में जुड़े हैं. क्योंकि, जहां एक ओर दोनों का पावर स्त्रोत एक ही अधिकारी था. दूसरी ओर, बिल्डर निशित केशरी संबंधित अधिकारी का रिश्तेदार है. विशाल चौधरी की उस अधिकारी से घनिष्ठता है.
अधिकारियों के बीच चर्चा इस बात की है कि रिश्तेदार होने के बावजूद अधिकारी का ज्यादा करीब निशित केशरी की बजाय विशाल चौधरी ही था. निशित को इस बात की जानकारी पहले से थी कि संबंधित अधिकारी से अगर कोई काम हो या कोई काम कराना है.
तब विशाल चौधरी को ही बोलना होगा. इसलिए हमेशा निशित केशरी, विशाल चौधरी के संपर्क में रहता था. अगर निशित केशरी के अपने परिचय का कोई अधिकारी होता था और उसे सीनियर अधिकारियों से निजी या विभागीय स्तर पर कोई काम कराने की आवश्यकता होती है. तब निशित संबंधित अधिकारी को विशाल चौधरी से मिलाने का काम भी करता था. अधिकारियों के बीच चर्चा इस बात की भी है कि काम के एवज के पैसा की बोली भी लगती थी.
इडी की छापेमारी के बाद अधिकारियों के बीच चर्चा इस बात की है कि दोनों के मोबाइल का सीडीआर हासिल करने के बाद विशाल चौधरी का अधिकारियों के साथ कनेक्शन का पूरा खुलासा हो सकता है. अधिकारी दोनों के बीच बीच बातचीत के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए उनके व्हाट्सऐप चैट को खंगाल सकती है. इसके अलावा अगर पूर्व में किया गया कोई व्हाट्सएेप चैट डिलीट किया गया है. तब उसे रिकवर कर उसकी भी जांच से कई खुलासे हो सकते हैं.
Posted By: Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










