ePaper

कारो में हूल दिवस मनाया गया

Updated at : 30 Jun 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
कारो में हूल दिवस मनाया गया

कोयलांचल के कारो गांव में ग्रामीणों द्वारा सोमवार को हूल दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनी देवी ने की.

विज्ञापन

पिपरवार. कोयलांचल के कारो गांव में ग्रामीणों द्वारा सोमवार को हूल दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनी देवी ने की. इसमें ग्रामीणों द्वारा नृत्य-गीत के माध्यम से लोगों को वनाधिकार के प्रति जागरूक किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने संथाल विद्रोह के नायक हूल, चांद भैरव, सिद्धू-कान्हू, फूलो झानो को याद करते हुए कहा कि जल-जंगल और जमीन की रक्षा के लिए इन्होंने अंग्रेजी शासन से लोहा लिया था. उनके आदर्शों को अपनाते हुए आज जल-जंगल और जमीन को बचाने की जरूरत है. संचालन कोलेश्वर महतो व बालेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर विकास महतो, मुखिया संगीता देवी, अशोक भारती, संतोष कुमार महतो, रीता बारला, रामकुमार उरांव, अंगद महतो, अनिल महतो, दर्शन गंझू, प्रेम सुंदर लकड़ा, अनूप उरांव, सत्येंद्र कुजूर, भोला उरांव, बुधन महतो, रामचंद्र महतो, सीलबानुस किस्फोट्टा, धनेश्वर उरांव, रूपु महतो, प्रियंका देवी, चिंता देवी, प्रभा कुजूर, वीणा देवी, गोविंद उरांव, माइनो देवी, मुनेश मुंडा, धनंजय महतो, मीना देवी, सुशीला देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola