ePaper

Holiday Cancelled: रांची में ईद, सरहुल और रामनवमी पर अवकाश रद्द, ऐसे मिलेगी छुट्टी, डीसी का आदेश जारी

Updated at : 27 Mar 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
ranchi dc manjunath bhajantri

रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री

Holiday Cancelled: रांची जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों का अवकाश रद्द कर दिया गया है. रांची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को ये आदेश जारी किया. ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर अवकाश रद्द किया गया है. विशेष परिस्‍थिति में उनसे अवकाश लेकर छुट्टी ली जा सकती है.

विज्ञापन

Holiday Cancelled: रांची-रांची जिले के कर्मचारियों और अधिकारियों का अवकाश रद्द कर दिया गया है. रांची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों और अधिकारियों का अवकाश रद्द कर दिया. ईद, सरहुल और रामनवमी को देखते हुए ये आदेश जारी किया गया है, ताकि रांची जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और लोग शांतिपूर्वक पर्व-त्योहार मना सकें.

अवकाश रद्द करने का आदेश जारी


रांची में ईद, सरहुल एवं रामनवमी को लेकर चारों तरफ उल्लास है. इसके सफल आयोजन को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा है. शांतिपूर्ण आयोजन और इस दौरान विधि-व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसके लिए रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने एक आदेश जारी किया है. इसके तहत रांची जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों और कर्मियों का अवकाश रद्द कर दिया गया है. उन्होंने निर्देश दिया है कि विशेष परिस्थिति में उनसे अवकाश लेकर ही छुट्टी पर जाएं.

ये भी पढे़ं: Dream 11 : झारखंड के एक दर्जी की बदली किस्मत, महज 49 रुपए से रातोंरात बन गया करोड़पति

ये भी पढ़ें: ACB Trap: भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी का एक्शन, लोहरदगा से कंप्यूटर ऑपरेटर पांच हजार रिश्वत लेते अरेस्ट

ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर कड़ी व्यवस्था-डीसी


रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि ईद, सरहुल एवं रामनवमी का पर्व रांची जिले में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है. हमेशा की तरह इसका आयोजन सफलतापूर्वक हो, इसके लिए ये आदेश जारी किया गया है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी. असामाजिक तत्वों पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी.

ये भी पढे़ं: Jharkhand ‍Bandh: बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ कुड़मियों में दिखा आक्रोश, झारखंड बंद को बताया सफल

ये भी पढे़ं: XLRI Placement 2025: XLRI के स्टूडेंट को सर्वाधिक 1.10 करोड़ का पैकेज, डोमेस्टिक में सर्वाधिक 75 लाख, 100 फीसदी प्लेसमेंट

ये भी पढे़ं: Jharkhand Bandh: असरदार रहा रांची बंद, सड़कों पर आवाजाही सामान्य

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola