ePaper

11, 12 और 13 मार्च को झारखंड के रास्ते बिहार और छत्तीसगढ़ के बीच चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम-टेबल

Updated at : 08 Mar 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
holi special train indian railways news

गोंदिया-पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन रांची के रास्ते चलेगी.

Holi Special Train: रंगों के त्योहार होली में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ और पटना के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन झारखंड के रास्ते चलेगी.

विज्ञापन

Holi Special Train|Indian Railways News|होली का त्योहार आ रहा है. रंगों के इस पर्व में झारखंड से बड़ी संख्या में लोग बिहार और छत्तीसगढ़ जाते हैं. ऐसे लोगों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है. रेलवे ने झारखंड के रास्ते बिहार से छत्तीसगढ़ के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. ट्रेन संख्या 08897/08898 रांची के रास्ते गोंदिया से पटना और पटना से गोंदिया के बीच चलेगी. 08897 गोंदिया-पटना होली स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) 11 मार्च 2025 और 12 मार्च 2025 को गोंदिया से प्रस्थान करेगी.

गोंदिया-पटना होली स्पेशल ट्रेन की समय-सारिणी

  • गोंदिया से प्रस्थान 11:00 बजे
  • रायपुर आगमन 14:00 बजे
  • रायपुर से प्रस्थान 14:05 बजे
  • राउरकेला आगमन 22:15 बजे
  • राउरकेला से प्रस्थान 22:23 बजे
  • हटिया आगमन 01:30 बजे
  • हटिया से प्रस्थान 01:35 बजे
  • रांची आगमन 01:50 बजे
  • रांची से प्रस्थान 01:55 बजे
  • मूरी आगमन 03:00 बजे
  • मूरी से प्रस्थान 03:02 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी आगमन 04:00 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 04:05 बजे
  • गोमो आगमन 04:50 बजे
  • गोमो से प्रस्थान 04:55 बजे
  • कोडरमा आगमन 06:05 बजे
  • कोडरमा से प्रस्थान 06:07 बजे
  • गया आगमन 07:50 बजे
  • गया से प्रस्थान 08:20 बजे
  • पटना आगमन 11:00 बजे

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

12 और 13 मार्च को पटना से गोंदिया के लिए चलेगी ट्रेन

पटना से गोंदिया के लिए ट्रेन संख्या 08898 पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन रांची के रास्ते 12 मार्च 2025 और 13 मार्च 2025 को पटना से प्रस्थान करेगी.

  • पटना से प्रस्थान 12:30 बजे
  • गया आगमन 14:20 बजे
  • गया से प्रस्थान 14:40 बजे
  • कोडरमा आगमन 15:58 बजे
  • कोडरमा से प्रस्थान 16:00 बजे
  • गोमो आगमन 18:00 बजे
  • गोमो से प्रस्थान 18:05 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी आगमन 19:00 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 19:05 बजे
  • मूरी आगमन 20:10 बजे
  • मूरी से प्रस्थान 20:12 बजे
  • रांची आगमन 21:30 बजे
  • रांची से प्रस्थान 21:35 बजे
  • हटिया आगमन 21:50 बजे
  • हटिया से प्रस्थान 21:55 बजे
  • राउरकेला आगमन 01:00 बजे
  • राउरकेला से प्रस्थान 01:08 बजे
  • रायपुर आगमन 10:15 बजे
  • रायपुर से प्रस्थान 10:20 बजे
  • गोंदिया आगमन 14:30 बजे

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गोंदिया-पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन में होंगे कुल 23 कोच

गोंदिया-पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 6 कोच, सेकेंड क्लास स्लीपर के 9 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 2 कोच, वातानुकूलित 2-टियर का 1 कोच, वातानुकूलित 2-टियर सह वातानुकूलित 3-टियर संयुक्त कोच के 2 कोच और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी तथा वातानुकूलित 2-टियर संयुक्त कोच समेत कुल 23 कोच होंगे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में करवट लेगा मौसम, आसमान में छायेंगे बादल, आज ही जान लें कल तापमान बढ़ेगा या घटेगा

8 मार्च को आपके शहर में कितनी है 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें कीमत

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बढ़ने वाली है गर्मी, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें वेदर फोरकास्ट

मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : रांची की 112 लाभुकों के पैसे एक ही खाते में हुए ट्रांसफर

बाहा बोंगा में कल्पना सोरेन के साथ शामिल हुए हेमंत सोरेन, बोले- जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के लिए सबको सोचना चाहिए

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन