Ranchi News : कैंपस में छायी होली की मस्ती, खूब उड़े रंग-गुलाल

Updated at : 10 Mar 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : कैंपस में छायी होली की मस्ती, खूब उड़े रंग-गुलाल

रांची विश्वविद्यालय के मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में सोमवार को छात्र-छात्राओं में होली की मस्ती देखी गयी. एक-दूसरे पर रंग व अबीर गुलाल लगाकर विद्यार्थियों ने होली की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

रांची (विशेष संवाददाता). रांची विश्वविद्यालय के मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में सोमवार को छात्र-छात्राओं में होली की मस्ती देखी गयी. एक-दूसरे पर रंग व अबीर गुलाल लगाकर विद्यार्थियों ने होली की शुभकामनाएं दीं. आयोजन अबुआ अधिकार मंच द्वारा किया गया था. रांची विवि व डीएसपीएमयू के विद्यार्थियों के बीच रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर इस समारोह में आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता की अनूठी झलक देखने को मिली. अबुआ अधिकार मंच के संरक्षक आशुतोष गोस्वामी, युवा नेता वेदांत कौस्तव एवं मंच के प्रदेश संयोजक गौतम सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे. नेताओं ने छात्रों को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता और भाईचारे के महत्व को रेखांकित किया. इस अवसर पर मंच द्वारा डीजे का भी आयोजन किया गया था. रंगारंग प्रस्तुतियों और पारंपरिक लोकगीतों के बीच पूरा वातावरण उल्लासमय कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक शुक्ला, राहुल तिवारी, विशाल कुमार यादव, विक्रम यादव, बिपिन कुमार यादव, अमित तिर्की, सुमित कुमार, रूफी परवीण, ऋषि नायक, राहुल कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola