ePaper

Holi 2025: झारखंड में चार दिनों तक अपने प्रियजनों को नहीं भेज पाएंगे कूरियर, बैंक भी आज से बंद

Updated at : 13 Mar 2025 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में चार दिनों तक कूरियर सेवा रहेगी बंद, Pic Credit- Meta AI

झारखंड में चार दिनों तक कूरियर सेवा रहेगी बंद, Pic Credit- Meta AI

Holi 2025 : होली के कारण झारखंड में चार दिनों तक कूरियर सर्विस बंद रहेगी. झारखंड कूरियर एसोसिएशन ने बुधवार को बैठक करके ये फैसला लिया है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में अगले चार दिनों तक अपने प्रियजनों को कूरियर के माध्यम से उपहार भेजने में परेशानी होगी. क्योंकि होली के कारण रविवार तक कूरियर सेवा प्रभावित रहेगी. इस दौरान बैंक से जुड़े कार्य भी नहीं हो पायेगा. क्योंकि बैंक भी 13 मार्च से 16 मार्च तक बंद रहेगी. ये जानकारी झारखंड कूरियर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने दी.

होली के कारण चार दिनों तक नहीं होगी कूरियर डिलीवरी

अध्यक्ष प्रेम मित्तल की अध्यक्षता में बुधवार को झारखंड कूरियर एसोसिएशन की बैठक हुई थी. इस बैठक में कूरियर सेवा बंद रखने पर फैसला लिया गया. अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने बताया कि 13 मार्च को होलिका दहन के दिन कूरियर कार्यालय समय से पहले बंद हो जाएगा. 14 और 15 को होली की छुट्टी होगी और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के कारण दफ्तर बंद रहेगा. इस प्रकार देखा जाये तो कूरियर कार्यालय में चार दिनों तक छुट्टी रहेगी. कूरियर एसोसिएशन के इस फैसले से आम नागरिक अपने प्रियजनों को कूरियर नहीं भेज पाएंगे.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Health: बढ़ रहा है देश में मोटे लोगों का प्रतिशत, जानिए क्या कहती है रिपोर्ट

बैक से जुड़े काम चार दिनों बाद होगा

बैक एसोसिएशन ने 15 मार्च को होली से संबंधित छुट्टियों को लेकर पीएम और वित्त मंत्रालय को आवेदन पत्र भेजा था. इसके बाद होली की छुट्टियों की घोषणा नए सिरे से की गई. कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा एनआइ एक्ट के तहत अधिसूचना जारी की गई है. इससे पहले 13 और 14 मार्च को होली की छुट्टी थी लेकिन अब 13, 14 और 15 मार्च तक बैक होली के अवसर पर बंद रहेगी. 16 मार्च को रविवार की साप्ताहिक अवकाश होती है. जिससे की चार दिनों तक लगातार झारखंड के सभी बैंक बंद रहेंगे.

Also Read: CM हेमंत सोरेन ने गृह विभाग के साथ की बैठक, अमन साहू एनकाउंटर मामले पर मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola