ePaper

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने गुमला को 8-0 से हराया

Updated at : 16 May 2024 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने गुमला को 8-0 से हराया

महिला वर्ग में साइ रांची और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिये.

विज्ञापन

हॉकी रांची लीग : साइ रांची ने सिनी खूंटी पर रोमांचक जीत दर्ज की रांची. हॉकी झारखंड के सहयोग और हॉकी रांची के तत्वावधान में आयोजित प्रथम हॉकी रांची लीग में गुरुवार को महिला वर्ग में साइ रांची और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिये. मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में दोनों मैच महिला वर्ग के खेले गये. साइ रांची और सिनी खूंटी के बीच दिन के पहले रोमांचक मुकाबले में रांची ने खूंटी को 1-0 से हराया. वहीं, दूसरा मैच पूरी तरह एकतरफा रहा. इस मैच में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बरियातू ने हॉकी गुमला को 8-0 से पराजित किया. शुक्रवार को भी महिला वर्ग के मुकाबले होंगे. दोपहर दो बजे से पहले मैच में साइ रांची और हॉकी गुमला का मुकाबला होगा. वहीं, शाम चार बजे से होनेवाले मैच में न्यू राइजिंग स्टार हुलहुंडू और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बरियातू की टीमें आमने-सामने होंगी. आयोजन को सफल बनाने में हॉकी रांची के माइकल लाल, जयंत केरकेट्टा, असरिता लकड़ा, मनोज प्रधान, करुणा पूर्ति, नोमिता टोप्पो, नीतू कुमारी, प्रमोद केरकेट्टा, डेनिस केरकेट्टा, अभिषेक साहू का योगदान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola