हॉकी रांची लीग: सिनी खूंटी और रेलवे की टीम जीती

Updated at : 27 May 2024 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
हॉकी रांची लीग: सिनी खूंटी और रेलवे की टीम जीती

हॉकी रांची लीग: सिनी खूंटी और रेलवे की टीम जीती

विज्ञापन

रांची. हॉकी झारखंड के सहयोग से व हॉकी रांची के तत्वावधान में 20 अप्रैल से दो जून तक प्रथम हॉकी रांची लीग का आयोजन मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हाूकी स्टेडियम में किया गया है. सोमवार को पुरुष वर्ग में दो मैच खेले गये. पहले मैच में सिनी खूंटी ने हुलहुंडू ब्रदर को 5-1 से हराया. खूंटी की ओर से नौंवे मिलट में स्वेटशील लकड़ा, 37वें व 46वें मिनट में संजय डांग, 56वें मिनट में बंधन टोपनो और 60वें मिनट में बिराज टोपनो ने गोल किया. वहीं हुलहुंडू की ओर से 14वें मिनट में आमरण भेंगरा ने एक गोल किया. वहीं दूसरे मैच में रेलवे ने इंडोर हॉकी को 5-1 से पराजित किया. रेलवे की ओर से तीसरे, 48वें व 51वें मिनट में प्रकाश, 11वें व 54वें मिनट में अमरजीत एक्का ने गोल किया. वहीं इंडोर हॉकी ओर से 16वें मिनट में मतियास कंडुलना ने गोल किया. आयोजन को सफल बनाने में हॉकी रांची के माइकल लाल, जयन्त केरकेट्टा, असरिता लकड़ा, मनोज प्रधान, करुणा पूर्ति, नोमिता टोप्पो, नीतू कुमारी, प्रमोद केरकेट्टा, डेनिस केरकेट्टा व अभिषेक साहू का अहम योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola