हॉकी रांची लीग: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की टीम जीती

Birsa Munda
हॉकी रांची लीग: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की टीम जीती
रांची. हॉकी झारखंड के सहयोग से व हॉकी रांची के तत्वावधान में 20 अप्रैल से दो जून तक मोरहबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में प्रथम हॉकी रांची लीग का आयोजन किया गया है. शुक्रवार को महिला वर्ग के दो मैच खेले गये. पहला मैच सिनी खूंटी और न्यू राइजिंग स्टार हुलहुंडू के बीच खेला गया जो ड्रॉ रहा. दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ गोल करने में असफल रहीं. वहीं दूसरे मैच में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बरियातू ने साइ रांची को 3-0 से हरा कर पूरे अंक अर्जित किये. आयोजन को सफल बनाने में हॉकी रांची के माइकल लाल, जयंत केरकेट्टा, असरिता लकड़ा, मनोज प्रधान, करुणा पूर्ति, नोमिता टोप्पो, नीतू कुमारी, प्रमोद केरकेट्टा, डेनिस केरकेट्टा, अभिषेक साहू का अहम योगदान रहा. वहीं इस लीग में शनिवार को रेस्ट डे रहेगा. जबकि रविवार को पुरुष वर्ग के दो मैच खेले जायेंगे. पहला मैच दो बजे एनटीएचए जमशेदपुर और हॉकी गुमला के बीच और दूसरा मैच चार बजे झारखंड इलेवन और जादुर अखरा के बीच होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










