हॉकी रांची लीग: बापू क्लब और सिनी खूंटी जीते
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 May 2024 9:12 PM
हॉकी रांची लीग: बापू क्लब और सिनी खूंटी जीते
रांची. हॉकी झारखंड के सहयोग से व हॉकी रांची के तत्वावधान में 20 अप्रैल से दो जून तक मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में प्रथम हॉकी रांची लीग का आयोजन किया जा रहा है. मंगलवार को पुरुष वर्ग के दो मैच खेले गये. पहले मैच में बापू क्लब ने फगुवा इलेवन को 5-2 से हराया. वहीं दूसरा मैच हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर शुरू कराया. इसमें सिनी खूंटी ने जातुर अखड़ा को 4-1 से हराकर पूरे अंक हासिल किये. आयोजन को सफल बनाने में हॉकी रांची के माइकल लाल, जयंत केरकेट्टा, असरिता लकड़ा, मनोज प्रधान, करुणा पूर्ति, नोमिता टोप्पो, नीतू कुमारी, प्रमोद केरकेट्टा, डेनिस केरकेट्टा, अभिषेक साहू का अहम योगदान रहा. बुधवार को इस लीग में महिला वर्ग के दो मैच खेले जायेंगे. दो बजे पहला मैच सिनी खूंटी और हॉकी गुमला के बीच खेला जायेगा. वहीं दूसरा मैच चार बजे न्यू डिजाइन स्टार्ट हुलहुंउू और साइ रांची के बीच होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










