हॉकी रांची लीग: हॉकी गुमला और फगुवा इलेवन की टीम जीती

हॉकी गुमला ने हुलहुंडू ब्रदर्स को 9-0 से पराजित किया. दूसरे मैच में फगुआ इलेवन ने एजी झारखंड को 3-0 से हरायाण्
रांची. हॉकी झारखंड के सहयोग से व हॉकी रांची के तत्वावधान में 20 अप्रैल से चार जून तक मोरहाबादी के जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में प्रथम हॉकी रांची लीग महिला और पुरुष वर्ग का आयोजन किया गया है. सोमवार को पुरुष वर्ग के दो मैच खेले गये. पहले मैच में हॉकी गुमला ने हुलहुंडू ब्रदर्स को 9-0 से पराजित किया. वहीं पुरुष वर्ग के दूसरे मैच में फगुआ इलेवन ने एजी झारखंड को 3-0 से हराया. आयोजन को सफल बनाने में हॉकी रांची के माइकल लाल, जयंत केरकेट्टा, असरिता लकड़ा, मनोज प्रधान, करुणा पूर्ति, नोमिता टोप्पो, नीतू कुमारी, प्रमोद केरकेट्टा, डेनिस केरकेट्टा व अभिषेक साहू का अहम योगदान रहा. वहीं मंगलवार को पुरुष वर्ग के दो मैच खेले जायेंगे. इसमें पहला मुकाबला दो बजे पहला मुकाबला बापू क्लब और फगुवा इलेवन के बीच खेला जायेगा. वहीं दूसरा मैच चार बजे सिनी खूंटी और जारूर अखरा के बीच खेला जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










