ePaper

हॉकी रांची लीग : हॉकी गुमला व सुपर क्वीन वीमेन क्लब जीते

Updated at : 15 May 2024 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
हॉकी रांची लीग : हॉकी गुमला व सुपर क्वीन वीमेन क्लब जीते

पुरुष वर्ग में हॉकी गुमला और महिला वर्ग में सुपर क्वीन वीमेन क्लब ने जीत दर्ज की

विज्ञापन

रांची. प्रथम हॉकी रांची लीग (महिला-पुरुष) में बुधवार को पुरुष वर्ग में हॉकी गुमला और महिला वर्ग में सुपर क्वीन वीमेन क्लब ने जीत दर्ज की. मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में हॉकी झारखंड के सहयोग और हॉकी रांची के तत्वावधान में आयोजित लीग के बारहवें दिन पुरुष वर्ग में हॉकी गुमला ने जादूर अखाड़ा खूंटी को 4-2 के अंतर से पराजित किया. वहीं, महिला वर्ग में सुपर क्वीन वीमेन क्लब ने न्यू राइजिंग स्टार हुलहुंडू को 8-1 के बड़े अंतर से हरा कर पूरे अंक हासिल किये. आयोजन को सफल बनाने में हॉकी रांची के माइकल लाल, जयंत केरकेट्टा, असरिता लकड़ा, मनोज प्रधान, करुणा पूर्ति, नोमिता टोप्पो, नीतू कुमारी, प्रमोद केरकेट्टा, डेनिस केरकेट्टा, अभिषेक साहू समेत अन्य मौजूद थे. गुरुवार को दोपहर दो बजे से साइ रांची और सिनी खूंटी, जबकि शाम चार बजे से हॉकी गुमला और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बरियातू के बीच मैच खेला जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola