हॉकी रांची लीग: रेलवे व सुपर क्वीन विमेन क्लब जीते

Updated at : 23 May 2024 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
हॉकी रांची लीग: रेलवे व सुपर क्वीन विमेन क्लब जीते

हॉकी रांची लीग: रेलवे व सुपर क्वीन विमेन क्लब जीते

विज्ञापन

रांची. हॉकी झारखंड के सहयोग से व हॉकी रांची के तत्वावधान में 20 अप्रैल से दो जून तक मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में प्रथम हॉकी रांची लीग का आयोजन किया गया है. गुरुवार को पुरुष व महिला वर्ग के एक-एक मैच खेले गये. पुरुष वर्ग के पहले मैच में रेलवे ने प्रभात तारा स्कूल को 9-1 से हराया. वहीं महिला वर्ग के मैच में सुपर क्वीन विमेन क्लब ने हॉकी गुमला को 3-0 से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किये. आयोजन को सफल बनाने में हॉकी रांची के माइकल लाल, जयंत केरकेट्टा, असरिता लकड़ा, मनोज प्रधान, करुणा पूर्ति, नोमिता टोप्पो, नीतू कुमारी, प्रमोद केरकेट्टा, डेनिस केरकेट्टा व अभिषेक साहू का अहम योगदान रहा. वहीं शुक्रवार को महिला वर्ग के दो मैच खेले जायेंगे. दो बजे पहला मैच सिनी खूंटी और न्यू राइजिंग हुलहुंडू के बीच खेला जायेगा. वहीं दूसरा मैच चार बजे सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बरियातू और साइ रांची के बीच होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola