अवैध बालू लदा हाइवा जब्त, चालक फरार
Updated at : 23 May 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन

तिलता चौक के पास से गुरुवार की रात अवैध बालू लदे एक 12 चक्का हाइवा (जेएच 02बीके 1912) को जब्त किया
विज्ञापन
रातू.
जिला खनन पदाधिकारी रांची व रातू थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से तिलता चौक के पास से गुरुवार की रात अवैध बालू लदे एक 12 चक्का हाइवा (जेएच 02बीके 1912) को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार उक्त बालू लदा हाइवा बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर नदी से अवैध उत्खनन कर बालू लेकर आ रहा था. जानकारी के अनुसार बालू लदा हाइवा झिरी स्थित अवैध बालू डंपिंग यार्ड जा रहा था. हाइवा पिर्रा के शीनू वर्मा की बतायी जाती है. डीएमओ को बुढ़मू के छापर नदी से चोरी की बालू लेकर कई हाइवा रातू की ओर आने की सूचना मिली थी. डीएमओ ने रातू थाना प्रभारी की मदद से तिलता चौक के पास चेकिंग अभियान चलाकर बालू लदे हाइवा को जब्त किया. हाइवा का चालक अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहा. हालांकि मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




