करंट से युवक की मौत

करंट से युवक की मौत
रांची : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक स्थित रासो होटल की बिजली ठीक करने के दौरान अंसार खान (37 वर्ष) की करंट से मौत हो गयी. जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन घटनास्थल पहुंच कर जानबूझ कर होटल संचालक पर अंसार को मारने का आरोप लगाया है. मृतक के पिता कल्लू खान ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम छह बजे होटल में बिजली ठीक करने के लिए उनका बेटा गया था.
इसी क्रम में बिजली कटी होने कह कर उसे पोल पर चढ़ाया गया. इसी दौरान बिजली आ गयी, जिससे अंसार की मौत हो गयी. मृतक डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोला का रहनेवाला था. वह बिजली मिस्त्री का काम करता था. उसके पिता ने होटल संचालक के विरूद्ध थाना में लिखित आवेदन दिया है. जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने आवेदन लेकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है. हालांकि देर रात तक परिजन मुआवजा राशि व होटल संचालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव के साथ थाना का घेराव किये हुए हैं
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










