हाइवा ने बाइक को चपेट में लिया, एक की मौत, दूसरा घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 May 2024 5:43 PM
Birsa Munda
सड़क निर्माण कंपनी का चिप्स लेकर जा रहा हाइवा (जेएच-05डीक्यू-3686) ने सामने से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया. बाइक ट्रक के नीचे फंस गयी और करीब 50 मीटर तक घसीटती गयी
अनगड़ा.थाना क्षेत्र के चतरा-राहे मार्ग पर पैका जोड़ा पुल के समीप शुक्रवार की दोपहर एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा घायल हो गया. जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण कंपनी का चिप्स लेकर जा रहा हाइवा (जेएच-05डीक्यू-3686) ने सामने से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया. बाइक ट्रक के नीचे फंस गयी और करीब 50 मीटर तक घसीटती गयी. घटना में बाइक सवार कोचबोंग महुआटोली नामकुम निवासी अजय कच्छप (30) व मेढ़ा निवासी बंधन मुंडा घायल हो गये. सूचना मिलने पर अनगड़ा पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेजा, लेकिन रास्ते में ही अजय कच्छप की मौत हो गयी. वहीं मृतक जरगा गांव स्थित अपने ननिहाल में रहता था. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. बताया गया कि बंधन मुंडा ने कुछ दिन पूर्व ही नयी बाइक खरीदी थी. बाइक की सर्विसिंग कराने दोनों टाटीसिलवे जा रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










