ePaper

विधानसभा में बोले हेमंत सोरेन- जब सरसों में ही भूत है, तो भूत भागेगा कहां से...

Updated at : 05 Feb 2024 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने सदन में कहा कि उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया है. इस पर आंसू नहीं बहाएंगे. भाजपा के लिए आदिवासी, दलित, पिछड़ों के आंसू का कोई मोल नहीं है. वक्त आने पर हम इन्हें जवाब देंगे. षड्यंत्र का जवाब देंगे.

विज्ञापन

जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अफसरों की हिरासत में विधानसभा पहुंचे. विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में भाग लिया. चंपाई सोरेन के विश्वासमत पर करीब 25 मिनट का भाषण दिया. इसी दौरान उन्होंने कहा कि सरसों में ही भूत लग गया है, तो भूत भागेगा कहां से.

एक-एक षड्यंत्र का जवाब देंगे, आंसू नहीं बहाऊंगा

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक हेमंत सोरेन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके नेताओं पर हमला बोल रहे थे. वह आदिवासी एकता की बात कर रहे थे. उन्होंने सदन में कहा कि उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया है. इसके लिए वह आंसू नहीं बहाएंगे, क्योंकि भाजपा और उसके नेताओं के लिए आदिवासी, दलित, पिछड़ों के आंसू का कोई मोल नहीं है. इन आंसुओं को बचाकर रखेंगे. वक्त आने पर हम इनके एक-एक सवाल का जवाब देंगे. समय आने पर एक-एक षड्यंत्र का जवाब देंगे.

Also Read: चंपाई सोरेन के फ्लोर टेस्ट में शामिल हुए झारखंड के पूर्व सीएम, लगे हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे

सरसों में ही भूत है, तो भूत भागेगा कहां से

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का दुर्भाग्य है कि तथाकथित हमारे राज्य के कुछ लोग ही सामंती विचारधारा के लोगों के चरणों में छुप गए हैं, उनकी सेवा और पूजा-अर्चना में लगे हैं. अगर ऐसा नहीं होता, तो इस राज्य की ऐसी दुर्दशा नहीं होती. उन्होंने कहा कि सरसों में ही भूत है. जब सरसों में ही भूत है, तो …. भूत भागेगा कहां से.

उन्हें हमारी हर बात से तकलीफ है : हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें हमारी हर बात से तकलीफ है. हमने अलग झारखंड राज्य की मांग की, तो इन्होंने हमारी हंसी उड़ाई. हम सत्ता में आए, तो कहने लगे कि आदिवासी क्या सरकार चलाएगा. कुछ ही दिन में सरकार गिर जाएगी. हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं हवाई जहाज में चलता था, तो इनको तकलीफ थी. फाइव स्टार होटल में रुकता था, तो तकलीफ थी. बीएमडब्ल्यू कार में घूमता हूं, इसमें भी इनको तकलीफ है.

Also Read: विधानसभा में हेमंत सोरेन- मैं आंसू नहीं बहाऊंगा, 31 जनवरी को देश के इतिहास में जुड़ा काला अध्याय

2019 से ही इन्हें दिख रहा भ्रष्टाचार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को अलग राज्य बने 24 साल हो गए. किसने सबसे ज्यादा शासन किया. मुझे कहने की जरूरत नहीं. किसी को बताने की भी जरूरत नहीं. सब अपने गिरेबां में झांकें. पता चल जाएगा. 2019 में ही इनको घोटाले नजर आने शुरू हुए. इसके पहले कुछ नजर नहीं आया.

Also Read: हेमंत सोरेन जी, भाजपा की वजह से ही 4 साल चल पाई आपकी सरकार, विधानसभा में बोले अमर बाउरी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola