Jharkhand Lockdown पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : राज्य के लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए कड़े फैसले लिये

Updated at : 23 Mar 2020 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Lockdown पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : राज्य के लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए कड़े फैसले लिये

hemant soren on jharkhand lockdown, hard steps taken for the safety of people : रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य के लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए ही सरकार ने लॉकडाउन का कड़ा फैसला लिया है. श्री सोरेन ने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए अपने घरों में ही रहें. सामाजिक दूरी बनाकर रखें. कम से कम लोगों से मिलें. यह कुछ दिनों की समस्या है. इससे हमें मिलकर लड़ना है.

विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य के लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए ही सरकार ने लॉकडाउन का कड़ा फैसला लिया है. श्री सोरेन ने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए अपने घरों में ही रहें. सामाजिक दूरी बनाकर रखें. कम से कम लोगों से मिलें. यह कुछ दिनों की समस्या है. इससे हमें मिलकर लड़ना है.

श्री सोरेन ने कहा कि सरकार ने एहतियात के तौर पर कुछ कड़े निर्णय लिये हैं. यह राज्यवासियों के जान-माल की सुरक्षा के लिए है. इस दौरान जो खुद को असुरक्षित महसूस कर रहें हैं, वे सरकार से अपनी असुरक्षा के भाव साझा कर सकते हैं. सरकार उनकी असुरक्षा के भाव को दूर करेगी. जनता भरोसा रखे, किसी तरह की समस्या राज्य में नहीं होगी.

पूरे दिन की जानकारी साझा करूंगा

श्री सोरेन ने कहा कि वह हर दिन लॉकडाउन के बारे में दिन भर की जानकारी शाम में साझा करेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य के बाहर फंसे झारखंड के लोगों की मदद के लिए उन राज्यों के मुख्यमंत्री से बात की जायेगी. राज्य सरकार उन तक हर मदद पहुंचायेगी.

अफवाहों पर ध्यान न दें, सजग रहें

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर परिस्थिति में हम लोगों के साथ खड़े हैं. राज्य की जनता की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर सरकार पूरी तरह सजग है. कृपया अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें. खुद सजग रहें, आसपास के लोगों को भी जागरूक करें. सदैव सजग रहें.

सरकार ने जारी किये हैं कुछ जरूरी निर्देश

  • 350 से अधिक खिचड़ी केंद्रों का संचालन होगा, ताकि सभी जरूरतमंदों को भोजन मिल सके.

  • जिले में सैनीटाइजर/मास्क स्वयंसहायता समूह द्वारा बनाने के निर्देश दिये गये हैं.

  • ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के बीच सही सूचना पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया जायेगा.

  • असंगठित मजदूरों/कामगारों के लिए सहायता राशि जारी की जायेगी.

  • पीडीएस के लाभुकों को दो महीने का खाद्यान्न एक साथ मुहैया कराया जायेगा.

  • आकस्मिक सेवा के लिए 181 नंबर पर फोन करें. इसी नंबर से जरूरी जानकारी भी लोग ले सकेंगे.

  • राज्यस्तरीय ‘कोरोना वार रूम’ इस आपदा से निबटने के लिए 24 घंटे काम करेगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola