Hemant Soren News LIVE: रांची के सर्किट हाउस में रुकेंगे सत्तापक्ष के विधायक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज है. जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में हेमंत सोरेन को ईडी ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया था. अब उनकी जगह चंपई सोरेन को गठबंधन का नेता चुना गया है. हेमंत की गिरफ्तारी पर आदिवासी संगठनों में खासा विरोध देखा जा रहा है. गिरफ्तारी के विरोध में आज झारखंड बंद किया गया. हालांकि, हेमंत सोरेन को रिहा करने की मांग के साथ कुछ देर में बंद वापस ले लिया गया. पूरे प्रकरण से जुड़ी पल-पल की खबरें हम आपको यहां देंगे. बने रहें Prabhatkhabar.com के LIVE सेक्शन में…

विज्ञापन

रांची एयरपोर्ट से सर्किट हाउस लौटे विधायक

सत्तापक्ष के विधायक रांची एयरपोर्ट से सर्किट हाउस वापस लौटे.

रांची एयरपोर्ट से लौटे सत्तापक्ष के विधायक रुकेंगे सर्किट हाउस में

लो विजिबिलिटी के कारण हैदराबाद के लिए उड़ान रद्द हो गयी. रांची एयरपोर्ट से सत्तापक्ष के विधायक वापस सर्किट हाउस के लिए निकले. ये आज रात सर्किट हाउस में ही ठहरेंगे.

हैदराबाद में रुकेंगे सत्तापक्ष के विधायक

सत्तापक्ष के विधायकहैदराबाद में रुकेंगे.

रांची एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे सत्तापक्ष के विधायक

रांची: सत्तापक्ष के विधायक रांची एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे. बसंत सोरेन समेत अन्य विधायक रांची एयरपोर्ट पहुंचे.

सत्तापक्ष के विधायकों के सामान पहुंचने लगे रांची एयरपोर्ट

रांची एयरपोर्ट पर सत्तापक्ष के विधायकों के सामान पहुंचने लगे हैं.

रांची  सत्तापक्ष के विधायक जाएंगे हैदराबाद, रांची सर्किट हाउस से निकली बस

रांची: सत्तापक्ष के विधायक एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे. वे हैदराबाद के लिए रवाना होंगे. सर्किट हाउस से बस निकल चुकी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola