सीएम हेमंत सोरेन के माइनिंग लीज मामले में आज होगी सुनवाई, वकीलों ने मांगा था अतिरिक्त समय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2022 12:59 PM
हेमंत सोरेन के खनन पट्टा लीज मामले में आज निर्वाचन आयोग के कार्यालय में सुनवाई होगी. 28 जून को बहस पूरी नहीं होने के बाद मुख्यमंत्री के वकीलों ने अतिरिक्त समय की मांग की थी. हेमंत सोरेन को भी दो बार आयोग की ओर से मौका मिल चुका है
रांची : सीएम हेमंत सोरेन के नाम पर आवंटित खनन लीज मामले में 14 जुलाई यानी गुरुवार को निर्वाचन आयोग के दिल्ली कार्यालय में दिन के तीन बजे से सुनवाई होगी. 28 जून को भी मामले में सुनवाई हुई थी, पर बहस पूरी नहीं हो सकी थी. जिस कारण वकीलों ने अतिरिक्त समय मांगा था. जिस पर चुनाव आयोग ने नाराजगी जतायी थी. मालूम हो कि भाजपा की शिकायत पर चुनाव आयोग को सीएम के निर्वाचन मामले पर फैसला लेना है. बता दें सीएम के आग्रह पर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दो बार सुनवाई टाली जा चुकी है.
इससे पहले आयोग ने कहा था कि अब सुनवाई को नहीं टाली जा सकती है. क्योंकि इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आयोग की ओर से पक्ष रखने का समय दिया चुका था. तब मुख्यमंत्री ने अपने वकील के कोरोना पॉजिटिव होने की दलील देकर निर्वाचन आयोग के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा था.
Also Read: झारखंड की राजनीति ले सकती है नयी करवट, आलाकमान ने बाबूलाल मरांडी को अचानक बुलाया दिल्ली
आयोग ने 14 जून को आग्रह स्वीकार करते हुए 14 दिनों का समय दिया था. हालांकि, आयोग की ओर से यह भी कहा गया था कि अगली तारीख को वे खुद या वकील के माध्यम से पक्ष रखें. नहीं तो उनकी ओर से जो लिखित जवाब सौंपा गया है, उसी के आधार पर फैसला लिया जाएगा.
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरन इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट भी जा चुके हैं. उन्होंने दायर याचिका में कहा था कि ये मामला राजनीति से प्ररित है. क्योंकि याचिकाकर्ता शुरू से ही सोरेन परिवार का राजनीतिक विरोधी रहा है. और हाईकोर्ट में दायर याचिका नियमानुसार दाखिल नहीं हुई है. ऐसे में यह सुनवाई योग्य नहीं है
दुमका से झामुमो विधायक बसंत सोरेन के खिलाफ भाजपा नेताओं की शिकायत के मामले में चुनाव आयोग में चार अगस्त को सुनवाई होगी
Posted By: Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










