हेमंत सरकार की मंईयां सम्मान यात्रा कल से, 25 हजार आमसभाएं, मंत्री बेबी देवी व विधायक कल्पना सोरेन करेंगी नेतृत्व

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

हेमंत सोरेन सरकार की 23 सितंबर को बंशीधर नगर में आम सभा व रमना और मेराल में सभा होगी. गढ़वा में शाम 7.30 बजे रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

रांची : 23 सितंबर से हेमंत सरकार मंईयां सम्मान यात्रा शुरू करेगी. गढ़वा जिले के बंशीधर नगर से सम्मान यात्रा आरंभ होगी. पूरे राज्य में 25 हजार आमसभाएं, 7500 सभाएं व 1500 जगहों पर स्वागत समारोह होगा. पहले चरण में मंत्री बेबी देवी व विधायक कल्पना सोरेन के नेतृत्व में पलामू प्रमंडल के गढ़वा, मेदिनीनगर व लातेहार जिले से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इस अवसर पर स्थानीय मंत्री, विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे.

कल गढ़वा के बंशीधर नगर में होंगी आम सभा

23 सितंबर को दिन के 11.45 बजे बंशीधर नगर में आम सभा व रमना और मेराल में सभा होगी. गढ़वा में शाम 7.30 बजे रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया है. 24 सितंबर को गढ़वा, मझिआंव, हैदरनगर, हुसैनाबाद, छतरपुर, नावानगर व पाटन में सभा व स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है. रात 7.45 बजे दलित छात्रावास में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया है.

25 सितंबर को पलामू के मेदनीनगर में आमसभा

25 सितंबर को मेदिनीनगर में दिन के 10.30 बजे आम सभा व प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है. फिर सतबरवा, बकोरिया,मनिका, लातेहार, चंदवा, बालूमाथ, हेरहंज व पांकी में आम सभा व सभा का आयोजन किया गया है. इसके बाद अन्य प्रमंडलों में भी इसी प्रकार कार्यक्रम होंगे. इसकी तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी.

Also Read: Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक 20 सितंबर को, हेमंत सोरेन सरकार लेगी कई अहम फैसले

झामुमो कार्यकर्ता मंईयां सम्मान यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें : विनोद पांडेय

इधर, झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि पार्टी की ओर से सरकार के इस कार्यक्रम में झामुमो कार्यकर्ताओं को भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का निर्देश दिया गया है. कार्यकर्ता महिलाओं व युवतियों को योजना का फॉर्म भरने में मदद करेंगे, ताकि कोई योग्य लाभार्थी योजना से वंचित न रह जाये.

तीन प्रमंडलों के प्रतिनिधियों के साथ झामुमो की होगी समीक्षा बैठक

विनोद पांडेय ने बताया कि 23 सितंबर को दक्षिणी छोटानागपुर, 27 सितंबर को उत्तरी छोटानागपुर व 28 सितंबर को संताल परगना प्रमंडल के झामुमो जिला प्रतिनिधियों के साथ रांची के सोहराय भवन में समीक्षा बैठक होगी. प्रतिनिधियों को विधानसभा चुनाव व संगठन के संबंध में जानकारी दी जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रमंडल की बैठक में सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल हो सकते हैं.

Also Read: DA Hike: झारखंड के सरकारी कर्मचारियों की हेमंत सोरेन ने करा दी मौज, 16 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola