हेमंत सोरेन कैबिनेट की औसत आयु 52 साल, जानें कौन हैं सबसे युवा मंत्री

राधाकृष्ण किशोर झारखंड के सबसे उम्रदराज मंत्री, शिल्पी नेहा तिर्की सबसे युवा.
Hemant Soren Cabinet Age: हेमंत सोरेन कैबिनेट की औसत आयु 48 साल है. मंत्रिमंडल के सबसे उम्रदराज और सबसे युवा सदस्य कांग्रेस पार्टी से हैं. डिटेल में पढ़ें.
Hemant Soren Cabinet Age: झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट की औसत आयु करीब 52 साल है. राधा कृष्ण किशोर कैबिनेट में सबसे अधिक आयु के मंत्री हैं. 11 में से 4 ही मंत्रियों की उम्र 50 साल से कम है. हालांकि, इनमें से 3 की उम्र 49 साल और एक की 47 साल है. सबसे अधिक और सबसे कम उम्र के मंत्री कांग्रेस कोटे से हैं.

झारखंड कैबिनेट में 60 से अधिक उम्र के 2 मंत्री
हेमंत सोरेन कैबिनेट में 60 साल से अधिक उम्र के 2 लोगों को शामिल किया गया है. 50 साल से अधिक उम्र के 5 मंत्री हैं. इनकी उम्र 51 साल से 56 साल के बीच है. 3 मंत्री की उम्र 49 साल है, तो एक मंत्री की उम्र 31 साल. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद 47 साल के हैं.
कांग्रेस के राधा कृष्ण किशोर सबसे बुजुर्ग मंत्री
पलामू जिले की छतरपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले राधा कृष्ण किशोर की उम्र 66 वर्ष है. रांची विश्वविद्यालय के रिटायर्ड एसोसिएट प्रोफेसर हेमंत सोरेन की नई कैबिनेट के सबसे उम्रदराज मंत्री हैं.

झामुमो कोटे के सबसे उम्रदराज मंत्री रामदास सोरेन, उम्र 61 साल
राधा कृष्ण किशोर के बाद सबसे उम्रदराज मंत्री घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन हैं. उनकी उम्र 61 साल है. वह झामुमो कोटे के मंत्री हैं. चाईबासा के झामुमो विधायक दीपक बिरुवा और गोमिया के झामुमो एमएलए योगेंद्र प्रसाद की उम्र 56-56 साल है. गिरिडीह के झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार और बिशुनपुर के झामुमो विधायक चमरा लिंडा की उम्र 54-54 साल है.
49 से 51 वर्ष के 4 विधायकों को हेमंत सोरेन ने बनाया मंत्री
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और गोड्डा के विधायक संजय प्रसाद यादव 51 साल के हैं. मधुपुर के झामुमो विधायक हफीजुल हसन की उम्र 49 साल है. कांग्रेस पार्टी के दो विधायकों दीपिका पांडेय सिंह और इरफान अंसारी की भी उम्र 49-49 साल है. दीपिका पांडेय सिंह गोड्डा जिले की महगामा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करतीं हैं. इरफान अंसारी जामताड़ा के विधायक हैं.
मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की सबसे युवा मंत्री
रांची जिले की मांडर विधानसभा सीट से शिल्पी नेहा तिर्की ने चुनाव जीता है. हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री बनने वालीं शिल्पी इस कैबिनेट की सबसे युवा मंत्री हैं. उनकी उम्र महज 31 साल है. शिल्पी नेहा तिर्की झारखंड के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की बेटी हैं. कांग्रेस के टिकट पर दूसरी बार विधायक बनीं हैं. इसके पहले उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचीं थीं.
Also Read
Irfan Ansari News: कौन हैं डॉ इरफान अंसारी, जिन्हें हेमंत सोरेन ने फिर बनाया मंत्री
Hafizul Ansari: सरकारी नौकरी छोड़ राजनीति में आये हफीजुल हसन अंसारी चौथी बार बने मंत्री
Who is Sanjay Yadav RJD: गोड्डा के RJD विधायक हेमंत सोरेन की कैबिनेट में बने मंत्री
हेमंत सोरेन कैबिनेट का हुआ विस्तार, 11 मंत्रियों को राज्यपाल संतोष गंगवार ने राजभवन में दिलाई शपथ
झारखंड में शपथ ग्रहण समारोह की झलकियां : हेमंत सोरेन से कौन गले मिला, किसको मिला गुलदस्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




